{"_id":"970335b67e8221359ec9bac71c0fbf43","slug":"drda-staff-did-not-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) में कार्र्यरत 20 कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। परेशान होकर कर्मचारी संगठन ने सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर वेतन की दिलाने की मांग की है।
उत्तर प्रदेश डीआरडीए इंप्लाइज यूनियन के महामंत्री जगदीश प्रसाद ने बताया है कि सितंबर 2014 के वेतन में 10 फीसदी कटौती की गई थी। इसके बाद अक्तूबर 2014 से अभी तक वेतन नहीं मिला है। इसके चलते बच्चों की फीस, मकान किराया, बिजली बिल आदि भुगतान लंबित हो गए हैं। कर्मचारियों और उनके परिवारों को विषम परिस्थितियों से जूझना पड़ रहा है। महामंत्री ने बताया है कि इससे पूर्व भी वेतन दिलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
अध्यक्ष नोखेलाल, एई आरसी गुप्ता, दिनेश पटेल, स्टेनो अमरकांत वर्मा, शिवप्रसाद दीक्षित आदि ने ज्ञापन देकर सात जनवरी तक भुगतान की मांग की है। इसके बाद आठ जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है।