फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Drains are overflowing with filth, people are troubled by mosquitoes

Lakhimpur Kheri News: गंदगी से बजबजा रहीं नालियां, मच्छरों से लोग हैं परेशान

Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 14 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Drains are overflowing with filth, people are troubled by mosquitoes
पलियाकलां। भीरा की ग्राम पंचायत मटैहिया के बोझवा गांव में साफ-सफाई का हाल काफी खराब है। नालियों की सफाई न होने से जहां गंदगी का अंबार लगा हुआ है। वहीं, मच्छरों के आतंक से लोगों का जीना मुहाल है। नालियों भी ठीक नहीं हैं, जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं।
विज्ञापन


बिजुआ ब्लाॅक में आने वाले मटैहिया ग्राम पंचायत के बोझवा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच साल से बनी नाली दोनों तरफ से टूट गई है। फिर भी नालियों का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। हल्की बारिश में नालियों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है और ग्रामीण जलभराव के बीच से होकर गुजरने के लिए मजबूर होते हैं। भीषण गर्मी पड़ रही है और नालियों में फैली गंदगी पर मच्छरों की संख्या बढ़ रही है। इससे ग्रामीण भी बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में डीएम से नालियों को बनवाकर सफाई कराने की मांग ग्रामीणों ने की है। ग्रामीण रामकुमार गुप्ता, आशाराम, बलवीर, मनोज कश्यप आदि ने बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानियां हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed