फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Vikram Sarabhai is a source of inspiration for young scientists

युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं डॉ. विक्रम साराभाई

Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dr. Vikram Sarabhai is a source of inspiration for young scientists
विद्यार्थियों ने उनकी स्मृति में वैज्ञानिक मॉडल बनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। खुटार रोड स्थित गुरु हरकिशन डिग्री कॉलेज में भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के जनक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विद्यार्थियों ने उनकी स्मृति में वैज्ञानिक मॉडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को भारतीय वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती प्राचार्य डॉ. निर्मल सिंह की अध्यक्षता और विज्ञान भारती अवध प्रांत के जिला समन्वयक डॉ. अनिल कुमार की मौजूदगी में मनाई गई। डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि देश के विकास में वैज्ञानिकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। हमारे देश में भी अनेक वैज्ञानिक हुए हैं, जिनके योगदान से देश विकास के पथ पर आगे बढ़ा है। ऐसे वैज्ञानिकों में डॉ. विक्रम अंबालाल साराभाई का नाम प्रमुख है, जो युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन

प्रोफेसर पद्म कांत मिश्र ने डॉ. विक्रम साराभाई के जीवन पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए उत्कृष्ट मॉडलों का अतिथियों ने अवलोकन किया। डॉ. अनिल कुमार ने आफरीन सलमानी, रिया, अमन, मुस्कान, इंदु, श्रुति कश्यप, सोमी मौर्या, मानसी आदि विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे। इस मौके पर डॉ. सचिन कुमार, डॉ. अशोक कुमार वर्मा, डॉ. आशीष कुमार, जितेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता, दीपक शुक्ला, डॉ. अरशद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषक समाज इंटर कॉलेज की भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में डॉ. विक्रम साराभाई की जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. लखपत राम वर्मा ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर उनके कार्यों की चर्चा की। जिला विज्ञान क्लब समन्वयक सुनील कुमार मिश्र ने डॉ. विक्रम साराभाई के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर एपी सरोज, श्याम मूर्ति शुक्ला, अशोक वर्मा, लखपति भारती, देवेंद्र सिंह, सुरविन्द कुमार, आशीष पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed