फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dr. Shyam Singh selected for the post of Assistant Professor

Lakhimpur Kheri News: डॉ. श्याम सिंह का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

Thu, 14 Aug 2025 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Dr. Shyam Singh selected for the post of Assistant Professor
डाॅ. श्याम सिंह
निघासन। गांव अदलाबाद निवासी डॉ. श्याम सिंह का चयन डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ में सहायक प्रोफेसर के पद पर हुआ है।
विज्ञापन


मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले डॉ. श्याम सिंह के पिता मूलचंद्र किसान हैं, जबकि माता कोकिला देवी गृहणी हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बड़े भाई रूप सिंह यादव, घर के मुखिया पैकरमा दीन यादव और हरद्वारी लाल यादव को दिया है।

प्रारंभिक शिक्षा जिला पंचायत इंटर कॉलेज, निघासन से प्राप्त करने के बाद उन्होंने स्नातक लखनऊ विश्वविद्यालय, परास्नातक काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी, एमफिल लखनऊ विश्वविद्यालय, पीएचडी महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा और पीडीएफ काशी हिंदू विश्वविद्यालय से पूरी की। वर्ष 2024 में उन्हें सामाजिक सशक्तिकरण सम्मान से नवाजा जा चुका है। वे यूजीसी केयर लिस्टेड पत्रिका धुले के अतिथि संपादक रह चुके हैं और स्कोपस इंडेक्स व अन्य प्रतिष्ठित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में लगभग 15 शोध पत्र प्रकाशित कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed