{"_id":"6a455523496df57a980d80bb","slug":"dr-mukherjee-was-a-supporter-of-one-country-one-constitution-and-one-flag-neeraj-singh-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-178814-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक देश, एक विधान और एक निशान के समर्थक थे डॉ. मुखर्जी : नीरज सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक देश, एक विधान और एक निशान के समर्थक थे डॉ. मुखर्जी : नीरज सिंह
Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करते भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह। संवाद
लखीमपुर खीरी। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पक्ष के तहत छाउछ चौराहा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना भारत को औद्योगिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त राष्ट्र बनाना था। उद्योग मंत्री रहते हुए उन्होंने कई बड़े औद्योगिक संस्थानों की नींव रखी और देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
नीरज सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी एक देश, एक विधान और एक निशान के प्रबल समर्थक थे। कश्मीर में परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धारा 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया।
द्वितीय सत्र में क्षेत्रीय मंत्री विकास सिंह ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की एकता के लिए संघर्ष किया। तीसरे सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि डॉ. मुखर्जी विलक्षण प्रतिभा के धनी थे और उन्होंने शिक्षा, राजनीति तथा उद्योग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, विनोद शंकर अवस्थी, सुनील सिंह, शरद बाजपेई, डॉ. हीरा श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, रमेश मिश्रा, राजेश सिंह मौजूद रहे।