{"_id":"63dd62162c32c178557b615a","slug":"dowry-murder-report-filed-against-five-including-husband-lakhimpur-news-bly512053673-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीमगांव के भदूरी गांव में फंदे से लटकता मिला था महिला का शव
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के भदूरी गांव में बुधवार की रात संदिग्ध हालात में फंदे पर महिला का शव लटकता मिला था। पुलिस ने इस मामले में पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के नयापुरवा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की 25 वर्षीय पुत्री दीपिका का शव भदूरी गांव में स्थित ससुराल में फंदे से लटकता मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने दीपिका को मारकर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था।
प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया की मृतका के पिता राजेंद्र प्रसाद की तहरीर पर आरोपी पति योगेश वर्मा, सास, ससुर, ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच सीओ मितौली राजेंद्र प्रसाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व की घटना के दो आरोपी जेल भेजे गए
सिकंद्राबाद। पांच दिन पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के खड़गपुर बिलरिया गांव में एक विवाहिता का शव मिलने के बाद मुकदमे के फरार आरोपी पति अमित और मृतका की सास सूरजकली को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने बताया की गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद