{"_id":"6491f6bfa02b3888d60a26e6","slug":"door-to-door-gayatri-yagya-campaign-begins-lakhimpur-news-c-4-1-187528-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: घर-घर गायत्री यज्ञ अभियान का आगाज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार के घर घर गायत्री यज्ञ अभियान के तहत मंगलवार को रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव सेमरी में यज्ञ हुआ।
ब्लॉक समन्वयक श्रवण वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार के पुरोहितों की टोली ने साथ एक समय पर 28 घरों में यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने बताया कि गायत्री परिजन यज्ञ के माध्यम से घर घर साधना-संस्कार, वृक्षगंगा अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशा उन्मूलन, आओ गढ़ें संस्कारवान पीढ़ी का संदेश दे रहे हैं।
गायत्री परिवार के नर और नारी एक समान भावना के तहत पुरुष एवं महिला पुरोहित यज्ञ करवा रहे हैं। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के अनुराग मौर्या ने बताया कि अभियान का उद्देश्य भारतीय देव संस्कृति का संरक्षण और अधिक से अधिक इसका विस्तार करना है।