{"_id":"68505bf0f0f82e768207c58b","slug":"doctor-absent-patients-kept-waiting-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148282-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर नदारद, इंतजार करते रहे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डॉक्टर नदारद, इंतजार करते रहे मरीज
Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अस्थि रोग विशेषज्ञ की खाली पड़ी कुर्सी व इंतजार करते मरीज। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में एक दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुली। इसके बाद भी कई चिकित्सक अपनी कुर्सी से नदारद रहे। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। हालांकि, सुबह हुई बारिश की वजह से मरीजों की भी संख्या कम रही।
पिछले कुछ दिनों की बात करें तो सोमवार की ओपीडी में औसतन डेढ़ हजार से ऊपर मरीज पहुंच रहे हैं। बारिश की वजह से बीते सोमवार को भी 961 मरीजों की ओपीडी रही थी। इस सोमवार को भी दोपहर करीब 12 बजे तक बाल रोग के 15, त्वचा के 35, आंख के 22, मानसिक रोग के 54 व सामान्य बीमारियों के 55 मरीज अस्पताल पहुंचे।
बारिश की वजह से मरीजों की कमी रही तो कई चिकित्सक अपने कमरे में मौजूद नहीं मिले। कक्ष संख्या एक में हड्डी की समस्या लेकर पहुंचीं कांती देवी, लक्ष्मी देवी, देशराज सिंह, मूलचंद व विजय मिश्रा ने बताया कि 12 बजे तक चिकित्सक कक्ष में नहीं थे। यही हाल कक्ष संख्या छह का रहा। यहां पेट दर्द की समस्या लेकर रुकनापुर गांव से आए सतीश ने बताया कि उनको सर्जन को दिखाना था, लेकिन वह नहीं आए हैं। इसके अलावा कान-नाक की समस्या लेकर आए मरीजों को भी दिक्कत आईं।
विज्ञापन
--
मेडिकल कॉलेज में महत्वपूर्ण बैठक को लेकर कुछ चिकित्सकों को वहां भेजा गया है। उनकी जगह पर अन्य चिकित्सकों से मरीजों को दिखवाया जा रहा है, ताकि मरीजों को परेशानी न हो।
- डॉ. आरके कोली, सीएमएस, जिला अस्पताल