{"_id":"5fa6d29b8ebc3e9bab1b8d28","slug":"do-not-drink-alcohol-sold-illegally-can-be-lost-lakhimpur-news-bly426178823","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बिक रही शराब न पियें...जा सकती है जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से बिक रही शराब न पियें...जा सकती है जान
विज्ञापन
पलिया में शराब दुकान पर जांच करते आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर शराब की मांग बढ़ जाती है, जिससे अवैध/मिलावटी शराब की बिक्री एवं निर्माण की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब कतई न पियें, क्योंकि अवैध अड्डों पर बिकने वाली शराब जहरीली हो सकती है। इसमें मिथाइल अल्कोहल भी हो सकता है, जो जहर है। इसके अल्प मात्रा के सेवन से आंखों की रोशनी जाने के साथ ही व्यक्ति की मृत्यु भी हो सकती है।
डीएम ने कहा है कि सरकारी दुकानों पर पाउचों में शराब की बिक्री नहीं की जाती है, केवल वैध लाइसेंस प्राप्त दुकानों से सीलबंद बोतलों में ही शराब खरीदें। यदि किसी को किसी लाइसेंसी शराब दुकान या अवैध अड्डों से अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिलती है या किसी लाइसेंसी शराब दुकान पर प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेची जाती है, तो इसकी सूचना मोबाइल नंबर 9454465633, 9454466297, 9454466299, 9911561906 पर तत्काल देें। ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराई जा सके।
--
आबकारी अधिकारी ने पलिया में शराब दुकानों पर छापा मारा, हड़कंप
लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त एवं डीएम के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप दिनकर ने देसी, विदेशी एवं बियर शराब की दुकानों पर सघन छापा मार अभियान शुरू कर दिया है। जिला आबकारी अधिकारी ने स्वयं शुक्रवार की रात को पलिया में शराब दुकानों पर छापा मारा। उन्होंने शराब की दुकानों पर मौजूद ग्राहकों से भी ओवररेटिंग के बारे में पूछताछ की। उन्होंने लाइसेंसी दुकानदारों के अभिलेख एवं स्टॉक का भी गहनता से परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रिंट रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेचते पाए जाने पर संबंधित लाइसेंसी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
--
बरेली/शाहजहांपुर की आबकारी टीमों ने की टेस्ट परचेजिंग
लखीमपुर खीरी। आबकारी आयुक्त के निर्देश पर आबकारी विभाग की बरेली एवं शाहजहांपुर की संयुक्त टीमों ने शनिवार को बिना किसी पूर्व सूचना के जनपद खीरी की विभिन्न देसी, विदेशी, बियर शराब की दुकानों पर रैंडम छापा मारा। टीम ने प्रिंट रेट के आधार शराब बेचे जाने की पुष्टि के लिए ग्राहकों से पूछताछ की और स्वयं भी कुछ दुकानों से शराब की बोतलें खरीदीं। संवाद