{"_id":"6a9efb0e066e0bed160f3179","slug":"heavy-rain-brought-relief-waterlogging-became-a-disaster-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-961844-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झमाझम बारिश लाई राहत, जलभराव बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झमाझम बारिश लाई राहत, जलभराव बना आफत
Mon, 07 Sep 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
बारिश के पानी से स्कूल और बीआरसी जलमग्न। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में रविवार रात से सोमवार तक हुई झमाझम बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दी, लेकिन जलभराव ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। तापमान गिरने से लोगों ने राहत की सांस ली। शहर के खपरैल बाजार, राजापुर मंडी, गंगोत्री नगर, हाथीपुर, संकटा देवी और शिव कॉलोनी सहित राजापुर मार्ग जलमग्न हो गए। सड़कों और गलियों में पानी भरने से आवागमन प्रभावित हुआ।
जिले में सोमवार को बीते 24 घंटे में औसत 57.33 एमएम बारिश दर्ज की गई। मोहम्मदी में सबसे अधिक 156 एमएम, निघासन में 38.4 एमएम और धौरहरा में 35 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूर्वानुमान के मुताबिक आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़े। पलिया क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे बच्चों की उपस्थिति न के बराबर रही। बसंतापुर ग्राम पंचायत के सेमरीपुरवा स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय का प्रांगण तालाब में तब्दील हो गया। मेला घाट, मकनपुर, अफीमी पुरवा, ऐंठपुर, देवीपुर, गजरौरा, पटिहन और मुजहा सहित कई विद्यालयों में भी जलभराव रहा। पलिया कस्बे में टेहरा मार्ग पर कोतवाली के सामने मुख्य मार्ग पर पानी भर गया। रेलवे लाइन किनारे बने बड़े तालाबों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर बहने लगा।
विज्ञापन
पसगवां में रविवार रात से सोमवार सुबह छह बजे तक हुई भारी बारिश से स्कूल, बाजार और बीआरसी में पानी भर गया। प्राथमिक विद्यालय की कक्षाओं में पानी भरने पर वहां आए बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैठाया गया। पसगवां में कई घरों में भी पानी भर गया। जंगबहादुरगंज में कॉलेज के पश्चिम स्टेशन मार्ग पर पानी भर गया। अंधरा छोहे में पानी बढ़ने की आशंका से पसगवां-बरवर मार्ग पर आवागमन ठप होने का खतरा है।
मझगईं क्षेत्र में एक सप्ताह से बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। गांव की गलियों में जलभराव है। मझगईं से नयापुरवा जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाढ़ का पानी बह रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, पहाड़ों पर बारिश से सरजू नदी उफनाने और लगातार बारिश के कारण बाढ़ के हालात बने हैं। नौगवा से खालेपुरवा जाने वाले मार्ग के साथ मझगईं कस्बे से चोरी होते हुए नयापुरवा जाने वाले रास्ते पर भी पानी बह रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार रपटा पुल पर दो से तीन फीट तक पानी का तेज बहाव है। ग्रामीण, स्कूली बच्चे और बाइक सवार जान जोखिम में डालकर निकल रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बैरिकेडिंग और जल्द मदद की मांग की है।
गोला गोकर्णनाथ में सिनेमा मार्ग पर घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। नगर मार्ग, मिल डायवर्जन मार्ग और कई कॉलोनियों में भी घुटनों तक पानी जमा रहा। छुट्टी का आदेश न मिलने से विद्यार्थी भीगते हुए स्कूल गए। जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से नाले का गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो हुआ। मेला मैदान में पानी भरने से गतिविधियां ठप रहीं।
इनसेट
बारिश के पानी में गिर रहीं कच्ची दीवारें
अमीरनगर। लगातार दो दिनों से बारिश के कारण कच्चे घरों की दीवारें गिरने लगी हैं। गांव देवरिया में अब्दुल वाहिद खां की कच्ची कोठरी की दीवार रविवार रात गिर गई। गांव के जाकिर खां का कच्चा मकान भी गिर गया। बारिश के बीच कच्ची दीवारें गिरने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने सर्वे कराने की मांग की है। संवाद
-- --
बारिश और तेज हवा से गन्ने की फसल गिरी
संसारपुर। पिछले तीन-चार दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं ने गन्ना किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। खेतों में गन्ने की फसल गिर गई है। किसानों को फसल दोबारा बंधवाने के लिए अतिरिक्त मजदूरी खर्च करनी पड़ेगी।
किसान जितेंद्र पटेल, बादाम सिंह यादव, अरविंद यादव और बल्लाराम ने बताया कि बारिश से गन्ने की फसल को पानी मिलने से राहत मिली थी, लेकिन तेज हवाओं से फसल गिर गई। गन्ने को सीधा रखने के लिए फसल बंधवानी पड़ेगी। इससे खेती की लागत बढ़ेगी। मौसम खराब रहने और तेज हवाएं चलने पर और अधिक गन्ना गिरने की आशंका है। संवाद