फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Do not dig up the roads and leave them as before: Minister in charge

सड़कें खोदकर न छोड़ें, पहले जैसी बनाएं : प्रभारी मंत्री

Thu, 19 Sep 2024 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Do not dig up the roads and leave them as before: Minister in charge
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज अस्पताल भवन का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल। स्रोत- सूचन
लखीमपुर खीरी। प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के साथ जन कल्याणकारी योजनाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाएं। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने से पूर्व जिस स्थिति में सड़क थी, वैसी बनाकर दें। बाढ़, कटान से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, पुनर्निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर भेजें।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने एलआरपी चौराहा से इंदिरा पार्क तक सड़क चौड़ीकरण का काम तेज करने और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सीएमओ-सीएमएस को निर्देश दिए कि डॉक्टर किसी भी दशा में बाहर की दवाएं न लिखें। वरासत, मेड़बंदी, जमीनी विवाद के मामलों का समय से निस्तारण कराएं। आकांक्षात्मक ब्लॉक के लिए नीति आयोग से तय पैरामीटर का पालन कराएं।
विज्ञापन

विधायक रोमी साहनी ने डी-सिल्टिंग कराने, बंधे निर्माण सहित सुहेली नदी के सफाई न होने को लेकर नाराजगी जताई। लोगों से बाढ़ से बचाने के लिए अफसरों से उनकी योजना भी पूछी। इस पर मंत्री ने ईई बाढ़ खंड को 15 दिन में सर्वे कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने अपराध नियंत्रण की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ अभिषेक कुमार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये अन्नपूर्णा भवन, अमृत सरोवर, आवास, महिला समूह, पंचायत भवन, ग्राम चौपाल, अभ्युदय कोचिंग, सामूहिक विवाह, गो-आश्रय स्थल, आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण, पीएम स्वनिधि, राजस्व संग्रह आदि योजनाओं की प्रगति बताई। बैठक में विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, अमन गिरी, मंजू त्यागी आदि मौजूद रहीं।
------------------
खामियां छुपाने के लिए मीडिया को रखा दूर
नए प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल पहली बार जिले में पहुंचे। बुधवार को मंत्री ने कलक्ट्रेट सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में मीडिया कर्मियों को जाने से रोक दिया गया। इसको लेकर मीडिया कर्मियों में काफी आक्रोश देखने को मिला। प्रभारी मंत्री जिले में पहली बार पहुंचे और दो दिनों तक रहे, लेकिन बिना प्रेसवार्ता कर वापस लौट गए।

--------------
मंत्री ने निर्माण कार्यों को देखा, तेजी लाने के निर्देश
प्रभारी मंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल ब्लॉक का निर्माण कार्य देखा। मंत्री ने थ्री-डी व्यू माडल से मेडिकल कॉलेज की संरचना समझी। इसके बाद इसके बाद पुलिस लाइन स्थित जी प्लस 12 ट्रांजिट हास्टल निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में तेजी और गुणवत्ता से कराने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने पुलिस लाइन के तालाब का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed