{"_id":"6817aef242fa21f2e608ca45","slug":"do-not-be-careless-patients-suffering-from-headache-due-to-sunlight-are-increasing-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-145050-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: न बरतें लापरवाही, धूप से बढ़ रहे सिर दर्द के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: न बरतें लापरवाही, धूप से बढ़ रहे सिर दर्द के मरीज
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सूरज की तेज किरणें अब लोगों को सता रही हैं। तेज धूप के कारण सिर दर्द व चक्कर आने की शिकायत लोगों में बढ़ रही हैं। कई ऐसे मरीज जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व प्राइवेट अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।
जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार से 1300 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसमें वायरल बुखार, डायरिया के रोगी भी चिकित्सकों के पास पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही तपती धूप से सिर दर्द के मरीजों की संख्या भी बढ़ी हुई है। अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों की जांच कर चिकित्सक दवा दे रहे हैं।
निर्मल नगर नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में भी ऐसे मरीज लगातार आ रहे हैं। यहां की प्रभारी चिकित्सक डॉ. संस्कृति द्विवेदी ने बताया कि बुखार के कारण लोगों की नाक बंद हो जाती है, इससे ऑक्सीजन लेने में लोगों को दिक्कत होती है। इसलिए सिर दर्द होने लगता है। वहीं तेज धूप की वजह से सिर में दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
लोगों को बेवजह धूप में निकलने से बचना चाहिए। अगर धूप में निकलना है तो सिर ढककर ही निकलें। तेज धूप से निकलने वाली पराबैंगनी किरणें सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इसके अलावा धूप से जाने के बाद तुरंत पानी न पिएं, बल्कि शरीर के तापमान को कम होना दें। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं व घर का बना ताजा पौष्टिक वाला खाना खाएं। मौसमी फलों व सब्जियों को भी अपने खाने में शामिल करें।