फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM-SP took to the road to ensure compliance with the code of conduct

आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए सड़क पर उतरे डीएम-एसपी

Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
DM-SP took to the road to ensure compliance with the code of conduct
होर्डिंग पोस्टर उतरवाने शहर में निकले डीएम व एसपी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार की शाम से लागू हुई आचार संहिता के अनुपालन में दूसरे दिन रविवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व एसपी संजीव सुमन सड़क पर उतरे। उन्होंने चौराहों व सड़कों किनारे लगी राजनीतिक दलों की होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटवाए।
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने शहर के नौरंगाबाद, सौजन्या चौक, राजापुर, एलआरपी चौराहा, छाउछ चौराहा समेत शहर के प्रमुख चौराहों पर स्वयं खड़े होकर जेसीबी के जरिये होर्डिंग एवं बैनर उतरवाए। मौजूद अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के संबंध में जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम एवं सीओ को संयुक्त रूप से भ्रमण करके सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी राजनीतिक दल की प्रचार संबंधी होल्डिंग, फ्लेक्स एवं वॉल पेंटिंग हटाने से वंचित न रहने पाए। जिले भर में गठित टीम में तत्परता एवं समयबद्धता से इस कार्य को पूरा करें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह सभी आठ विधानसभाओं में एसडीएम से प्रचार सामग्री को हटाने की स्वयं मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण करके उसकी रिपोर्ट सीधे डीएम को भेजेंगे। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम संजय कुमार सिंह, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/एसडीएम सदर राजेश कुमार, सीओ सिटी अरविंद कुमार, नायब तहसीलदार अतुल सेन सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर अरुण कुमार सिंह, ईओ आरआर अंबेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

पसगवां। आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने जेसीबी के जरिये क्षेत्र में नेताओं के लगे हुए बैनर एवं पोस्टर को हटवा दिया। पसगवां थाना पुलिस ने हाईवे के किनारे व दुकानों व चौराहों पर लगे हुए पोस्टर एवं झंडे और होर्डिंस को उतरवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी। चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर नगरपालिका के कर्मचारियों ने दीवारों और बिजली पर लगे बैनर को हटवाया। रविवार को दिनभर पूरे नगर में अभियान चला कर बैनर होर्डिंग हटाए गए।
तिकुनिया। बॉर्डर इलाके में पुलिस ने बैनर पोस्टर को हटवाना शुरू कर दिया है। इस दौरान कस्बे में जगह-जगह बैनर पोस्टर हटाए गए। बाजार, गोला मिल, टायर चौराहा सहित अन्य सड़कों पर भी अनावश्यक लगे बैनर पोस्टर को पुलिस ने हटवा दिया है।
बांकेगंज। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन तहसील प्रशासन और पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर कस्बा में बैनर होर्डिंस हटवाने शुरू कर दिए। पुलिस और लेखपाल ने कर्मचारियों के सहयोग से कस्बा के चौराहे, तिराहे, बिजली पोलों और रोड किनारे लगे बैनर होर्डिंस को हटवाया।
गोला गोकर्णनाथ। रविवार को भी निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य के दिशा निर्देशन में नगर एवं विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाकर नेताओं की होर्डिंग, पोस्टर, वॉल पेंटिंग और इमारतों पर लगे पार्टी झंडे हटवाए। इस मौके पर तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, एसआई विपिन कुमार सहित तहसील एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
ममरी। हैदराबाद थाना पुलिस ने कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, झाऊपुर, घर धनिया, रोशननगर आदि स्थानों पर विभिन्न पार्टियों के बैनर पोस्टर हटवाया।
गोला विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य
गोला गोकर्णनाथ। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम महेंद्र सिंह के जिले में विधानसभा चुनाव अधिसूचना जारी करने के साथ ही अधिकारियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए शत प्रतिशत मतदान कराने की कसरत शुरू कर दी है।

तहसील सभागार में निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बताया कि गोला विधानसभा क्षेत्र में 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। निर्वाचन में कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षरश: कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों के सदस्यों को कोविड-19 प्रतिरक्षक टीके की दोनों डोज लगी होनी चाहिए। प्रत्येक मतदान केंद्र पर मास्क, थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर सहित कोविड-19 डेस्क बनाई जाएगी। मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। निशक्त वृद्धों के लिए पोस्टल बैलट पेपर, कोरोना संक्रमित, होम आइसोलेशन मतदाताओं के लिए पीपीई किट पहनाकर मतदान कराया जाएगा। इस मौके पर एआरओ एवं तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, बीडीओ देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed