{"_id":"6a1494cbd6a0f6576c0a0b9c","slug":"dm-sp-made-a-strategy-for-peace-with-the-elite-people-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-176015-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डीएम-एसपी ने संभ्रांत लोगों संग बनाई शांति की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डीएम-एसपी ने संभ्रांत लोगों संग बनाई शांति की रणनीति
Mon, 25 May 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 25 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
पीस कमेटी की बैठक में मौजूद लोग। संवाद
लखीमपुर खीरी। बकरीद और गंगा दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह और एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक की।
बैठक में संभ्रांत लोगों के साथ त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा और आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। संचालन एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
डीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बैठक में आए साफ-सफाई, बिजली और पेयजल संबंधी सुझावों का निराकरण कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि नमाज मस्जिदों में ही अदा की जाए और सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि शरारती और असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिलजुलकर त्योहार मनाएं, यही हमारी साझा संस्कृति की पहचान है। प्रशासन की ओर से साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी समस्या की स्थिति में लोग सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं।
-- -- -- -- -
अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती के निर्देश
लखीमपुर खीरी। शांति समिति की बैठक के बाद डीएम और एसपी ने अवैध खनन और अवैध परिवहन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीएम ने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टास्क फोर्स को 24 घंटे सतर्क निगरानी रखने और संवेदनशील मार्गों, घाटों व सीमावर्ती क्षेत्रों में नियमित चेकिंग के निर्देश दिए गए। एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि खनन क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और प्रमुख मार्गों पर नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। संदिग्ध वाहनों की गहन जांच कर अवैध खनन में शामिल लोगों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। संवाद