फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM reached Girls Pre-Secondary School, evaluated educational quality

कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे डीएम, शैक्षिक गुणवत्ता का किया मूल्यांकन

Sun, 28 Nov 2021 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
DM reached Girls Pre-Secondary School, evaluated educational quality
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहुंचे डीएम देखी शैक्षिक गुणवत्ता - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण कर रहे थे, इस दौरान वह कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय ओयल पहुंचे, जहां उन्होंने संचालित विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षिक गुणवत्ता का स्वयं मूल्यांकन किया। डीएम ने कक्षा आठ में छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उनका शैक्षिक स्तर आंका।
विज्ञापन

डीएम ने ब्लैक बोर्ड पर गणित विषय का एक सवाल लिखा, जिसका छात्रा अनु कसेरा ने सही जवाब लिखा। इसके लिए डीएम ने ताली बजाकर उसका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने अन्य बालक बालिकाओं से भी कई सवाल किए। वहीं उसी कक्षा के छात्र अंकुश कुमार से 19 का पहाड़ा सुना।
विज्ञापन

अगली कक्षा में पहुंचकर डीएम ने छात्र-छात्राओं से अंग्रेजी की पुस्तक की रीडिंग भी करवाई। उन्होंने विद्यालय की अध्यापिका को निर्देश दिया कि पूरे मनोयोग से छात्र-छात्राओं को शिक्षित करें। वहीं कमतर बच्चों के लिए विशेष प्रयास शुरू किए जाएं। इस दौरान डीएम ने विद्यालय के शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी पड़ताल की। उन्होंने निर्देश दिए कि शौचालय की साफ-सफाई को प्रतिदिन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed