{"_id":"42b3cc55ebc96d12340fe4bf0f52d6b3","slug":"dm-inspection-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय पर मिले ताले, मरीजों को नाश्ते के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय पर मिले ताले, मरीजों को नाश्ते के लाले
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 19 Feb 2015 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम किंजल सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने के मद्देनजर जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की कलई खुलकर सामने आ गई। मरीजों के लिए बने शौचालयों पर ताले लटके मिले। वार्डों में भर्ती मरीजों को दोपहर तक नाश्ता भी नहीं मिला था। तीमारदारों ने देखभाल न करने और मरीजों के साथ मारपीट का आरोप लगाकर डीएम को हैरत में डाल दिया। परिसर में बेतरतीब खड़ी निष्प्रोेज्य गाड़ियों और गंदगी के ढेर देख बिफर गईं। उन्होंने 24 घंटे में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। करीब डेढ़ घंटे के निरीक्षण में सीएमओ डॉ. वीएस चौहान को जवाब देने में पसीने छूट गए।
स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर आए-दिन शिकायतें होती हैं, लेकिन व्यवस्था में लंबे अर्से से सुधार नहीं हो पा रहा है।
गुरुवार को डीएम किंजल सिंह अपने काफिला समेत जिला महिला अस्पताल जा धमकीं। अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। न्यू बर्न वार्ड और अतिरिक्त वार्ड का जायजा लिया। इसके बाद परिसर स्थित शौचालय बंद होने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने 24 घंटे में चालू कराने के निर्देश दिए। काफी देर बाद शौचालय की चाभी मिली, जिससे विभागीय अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए। परिसर में खड़ी निष्प्रोज्य गाड़ियों का निस्तारण कराने के निर्देश दिए। वहीं परिसर और नल के पास गंदगी देख डीएम ने गंभीर रुख दिखाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी है। सर्जिकल वार्ड के निरीक्षण में कंबल गंदे मिले, जिस पर डीएम ने स्टोर दिखाने को कहा। काफी समय बीत जाने के बावजूद अस्पताल प्रशासन कंबल का स्टोर नहीं दिखा सका। वहीं स्टोर में खराब हो रहे नए गद्दों को बेड पर डलवाने के निर्देश दिए। कई बेड खाली होने पर डीएम ने सीएमओ समेत अन्य अधिकारियों से सवाल किया, जिस पर अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। इस दौरान डीएम ने सीएमओ से व्यवस्था में सुधार लाने के बावत कई बार सवाल भी पूछे। इस दौरान डीपीआरओ योगेंद्र कटियार, सीएमओ डॉ. वीएस चौहान, ईओ मृत्युंजय यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीबी राम, सहायक सूचना निदेशक प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
तीमारदार ने लगाए गंभीर आरोप
सर्जिकल वार्ड में रूकुंदीपुर निवासी तीमारदार अनीता वर्मा ने डीएम को बताया कि रात में मरीज चीखते रहते हैं, लेकिन कोई नर्स दवाई नहीं देती है। मरीज का हाल जानने का प्रयास भी नहीं किया जाता। इतना ही नहीं महिला तीमारदार ने पैसे न देने पर मरीज के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए डीएम किंजल सिंह ने सीएमएस को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
नाश्ते के सवाल पर खुली पोल
वार्ड में भर्ती मरीजों को नाश्ता देने का प्रावधान है। डीएम ने इस बावत स्टाफ से सवाल किया, तो नाश्ता समय पर बटने की बात कही। एक मरीज ने भी दबाव में आकर नाश्ता मिलने की हामी भर दी, लेकिन वार्ड से बाहर निकलते समय एक मरीज ने डीएम के सामने असलियत बताते हुए नाश्ता न मिलने की बात कही। इस पर डीएम ने वेंडर को तलब कर अस्पताल परिसर में नाश्ता बनाने और समय से वितरित कराने के निर्देश दिए।