फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM inspected the Sarju cooperative sugar mill

Lakhimpur Kheri News: डीएम ने किया सरजू सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण

Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
DM inspected the Sarju cooperative sugar mill
बेलराया चीनी मिल में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद
बेलरायां। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सोमवार को यहां पहुंचकर विधायक शशांक वर्मा के साथ सरजू सहकारी चीनी मिल का निरीक्षण किया। उन्होंने मशीनरी की गहनता से जांच कर नवीन गन्ना पेराई सत्र को लेकर निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मिल परिसर में चल रहे मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य, मिल हाउस, पाॅवर हाउस और अन्य प्रमुख इकाइयों का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि पेराई सत्र समय पर शुरू हो, इसके लिए मरम्मत कार्य 15 अक्तूबर तक पूर्ण कर लिया जाए और इसके बाद 15 दिन का ट्रायल किया जाए। जर्जर उपकरणों को बदलने, स्क्रैप के निस्तारण और भंडारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गन्ना सर्वे कार्य नियत समय में पूरा किया जाए, जिसकी प्रगति वर्तमान में 60 प्रतिशत है। डीएम ने ट्रांसपोर्टेशन टेंडर प्रक्रिया की जानकारी ली और श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कहा कि श्रमिकों के लिए हेलमेट, बूट्स व ग्लव्स अनिवार्य किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डीएम ने किसानों के लिए कैंटीन को सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदाम नंबर 09, 10 और अस्थायी गोदाम 12 का निरीक्षण कर चीनी भंडारण व रिकॉर्ड देखे। उन्होंने कहा कि सत्र की सुचारू शुरुआत के लिए समुचित तैयारी आवश्यक है, जिससे गन्ना पेराई में कोई बाधा न आए।
डीएम ने कहा, नवीन गन्ना पेराई सत्र में मिल की कैंटीन में गन्ना किसानों को सस्ती दरों में चाय, नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस मौके पर मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप, कारखाना प्रबंधक राजेंद्र कुमार, सीए भुवनेश कुमार, चीफ केमिस्ट राजेश त्रिपाठी, जेई लुकमान अहमद, प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।



डीएम ने किसानों को बांटे कृषि यंत्र
बेलरायां। सरजू सहकारी चीनी मिल के प्रशासनिक भवन में कृषि यंत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। यहां जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने गन्ना किसानों को सब्सिडी पर कृषि यंत्र दिए।
कार्यक्रम में डीएम और विधायक ने चीनी मिल में गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को अनुदान आधारित 500 नैपसेक स्प्रे मशीन, 20 ट्रेंच ओपनर और 125 सोलर फेंसिंग का वितरण किया। डीएम ने कहा कि सरजू सहकारी चीनी मिल, बेलरायां को गत वर्ष 8.50 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है, जो किसानों की मेहनत और मिल प्रबंधन की बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है। शीघ्र ही मिल परिसर में एक लाख क्विंटल क्षमता का नया अत्याधुनिक गोदाम बनेगा, जिससे भंडारण व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

चीनी मिल का नवीन गन्ना पेराई सत्र 2025-2026 का शुभारंभ 14 नवंबर से शुरू किया जाएगा। इस दौरान विधायक शशांक वर्मा ने मोदी और योगी सरकार की तमाम लाभकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक महेंद्र प्रताप, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ के संचालक श्याम जी पांडे, मिल उपाध्यक्ष सुच्चा सिंह, मिल संचालक रेशम सिंह आदि मौजूद रहे है। संचालन डीसीओ वेद प्रकाश सिंह ने किया।

बेलराया चीनी मिल में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद

बेलराया चीनी मिल में अधिकारियों को निर्देश देती डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed