फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DM Atisnvdenshil At polling stations

डीएम ने अतिसंवदेनशील मतदान केंद्रों को देखा

Fri, 09 Oct 2015 06:48 PM IST
जंगबहादुरगंज
जंगबहादुरगंज Updated Fri, 09 Oct 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
DM Atisnvdenshil At polling stations
पसगवां ब्लाक क्षेत्र के अतिसंवेदनशील केंद्रों का डीएम किंजल सिंह ने निरीक्षण कर पीठासीन अधिकारी सहित सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके  बाद उन्होंने मतदान पेटिका संकलन केंद्र का जायजा लिया, जहां संतुष्ट न होने पर उन्होंने तत्काल व्यवस्था में बदलाव करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत हो रहे चुनाव में डीएम किंजल सिंह ने पसगवां ब्लाक क्षेत्र के गांव बनकागांव, कल्लुआ, सिसौरा नासिर और सल्लिया का निरीक्षण किया, इसमें  सल्लिया गांव में मतदान केंद्र पर तैनात पीठासीन अधिकारी सुधांशु मिश्रा, श्रीकृष्ण शुक्ला, मुन्नी सहित सभी मतदान कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जंगबहादुरगंज स्थित केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में मतदान पेटिका संकलन केंद्र का निरीक्षण किया लेकिन यहां की व्यवस्था से वह संतुष्ट नहीं हुई उन्होंने व्यवस्था में बदलाव किए जाने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदान: चुनिंदा बातें
-पसगवां चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी गिरीश चंद्र पांडे के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जिसमें उनके खिलाफ मतदाताओं को भोज कराने की आरोप लगाया गया। इस बावत प्रत्याशी के भाई सतीश चंद्र पांडे का कहना है कि उनके घर श्राद्ध था उसी का भोज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सल्लिया के वार्ड संख्या एक के बीडीसी प्रत्याशी मुनमुन शुक्ला का आरोप है कि उनका मत किसी दूसरे ने डाल दिया। जिसकी शिकायत उन्होंने डीएम और एसपी से की है।

-मोहउद्दीनपुर मतदान केंद्र पर बीडीसी के प्रत्याशी आपस में भिड़ गए, पुलिस ने प्रत्याशी दिनेश गुप्ता, सुमित गुप्ता, रामसेवक और सुनील गुप्ता को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed