फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Diwali markets shine

बाजारों में दिवाली की चमक

Fri, 06 Nov 2015 07:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 06 Nov 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
Diwali markets shine
दिवाली के मद्देनजर बाजार में रौनक बढ़ गई है। रेडीमेड कपड़ों से लेकर पकवान बनाने के सामान की खरीदारी शुरू हो गई है। धनतेरस पर घर लाने के लिए लोग दोपहिया और चौपहिया वाहनों की बुकिंग अभी से कराने लगे हैं। इसके चलते दोपहिया और चौपहिया वाहनों के शोरूम पर भीड़ बढ़ गई है। बाजार में सड़कों के किनारे श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्तियों की दुकानें जगमगाने लगी हैं।
विज्ञापन

दिवाली में महज पांच दिन बाकी रह गए हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर दिखाई पड़ रही है। युवा वर्ग सर्दियों के कपड़े खरीदने में मशगूल हैं तो महिलाएं साड़ियां खरीदने के लिए दुकानों पर टूट पड़ रही हैं। साड़ी विक्रेताओं का कहना है कि इस दिवाली पर महिलाओं की पहली पसंद भारी और जरी के काम वाली साड़ियां हैं। नवविवाहित महिलाएं भारी साड़ियों के अलावा लहंगा पसंद कर रही हैं। उधर लड़कियां नए फैशन के कपड़ों को तरजीह दे रही हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में अच्छी भीड़ भाड़ रही। कपड़ों के अलावा लोगों ने पकवान बनाने के सामान भी खरीदे। श्री लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां लोग धनतेरस के दिन खरीदना पसंद करते हैं लेकिन आज लोग मूर्तियों के भाव मालूम करते दिखे। बाजार में इस बार 20 से लेकर पांच हजार रुपये मूल्य तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिवाली पर उपहारों के आदान प्रदान के लिए भी एक से एक गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। मिठाइयों से लेकर चाकलेट और ड्राईफ्रूट की आकर्षक पैकिंग से बाजार सजा हुआ है। बड़े संस्थानों और प्रतिष्ठानों ने प्रतिष्ठित मिठाई की दुकानों पर मिठाइयों के गिफ्ट पैक तैयार करने के आर्डर दे दिए हैं।  
इस बार ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए लोग मिट्टी के दीयों को तरजीह दे रहे हैं। बाजार में जगह-जगह मिट्टी के दीपक बिक रहे हैं। कारीगरों ने इस बार मिट्टी के दिए बनाने में भी विशेष कारीगरी दिखाई है। तीन बत्ती और पांच बत्ती वाले दीपकों की विशेष डिमांड है। बाजार में मोमबत्तियों और रंग बिरंगी बिजली की झालरों की बिक्री शुरू हो गई है। बाजार में तरह-तरह की स्टाइलिश झालरें बिक रही हैं।

बाजार में छाईं झालरें
पलियाकलां।
दिवाली के चलते बाजार में झालर छाई हुईं हैं। इसमें चाइनीज झालरों की डिमांड ज्यादा है। ऐसा कम दाम होने के कारण है। चाइनीज झालर 30 से 10 रुपये तक की हैं जो काफी बड़ी और आकर्षक हैं इसके मुकाबले भारत निर्मित झालरों की कीमत काफी अधिक है। चाइनीज झालर में कई सुविधाएं होती हैं जिसके चलते इसकी मांग ज्यादा है। दुकानदारों को भी इसकी बिक्री में काफी फायदा है। बाजार में यह झालरें खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed