फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Training Institute has been equipped with CCTV cameras

Lakhimpur Kheri News: सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया जिला प्रशिक्षण संस्थान

Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
District Training Institute has been equipped with CCTV cameras
जिला​ ​प्र​शिक्षण संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद
लखीमपुर खीरी। भंसड़िया स्थित जिला प्रशिक्षण संस्थान अब सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से संस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगने से अब वहां पर हर गतिविधि पर नजर रखना संभव होगा।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षण संस्थान पर समय-समय पर प्रशिक्षण दिए जाते हैं। यहां पर अधिकांश आवासीय प्रशिक्षण होते हैं। महिलाएं प्रशिक्षण लेने के साथ ही रात को यहीं ठहरती हैं। काफी महिलाओं के साथ उनके छोटे बच्चे भी होते हैं। प्रशिक्षण में कभी 50 महिलाएं शामिल होती हैं तो कभी 100। प्रशिक्षण केंद्र पर ही ठहरने और भोजन आदि की व्यवस्था संस्थान की ओर से रहती है, लेकिन अब तक वहां सुरक्षा के नाम पर सिर्फ एक पीआरडी जवान की तैनात है, वह भी महिला।
विज्ञापन

ऐसे में अगर कोई बात होती है तो एक पीआरडी को संभालना भारी पड़ सकता है। इस मुद्दे को लेकर अमर उजाला में 100 महिलाओं की सुरक्षा में एक पीआरडी जवान हेडिंग से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद पीआरडी जवानों की संख्या तो नहीं बढ़ी, लेकिन 16 सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा की दृष्टि से परिसर के अलग-अलग हिस्सों में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कैमरे लगने से अब हर एक गतिविधि पर नजर रखना आसान होगा। पीआरडी जवानों की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग से कहा गया है, लेकिन विभाग ने बजट न होने की बात कही है। -डॉ. मनीष चंद्रा, जिला प्रशिक्षण अधिकारी

जिला प्रशिक्षण संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद

जिला प्रशिक्षण संस्थान में लगे सीसीटीवी कैमरे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed