{"_id":"eeee66030c6ac25eeade533b8e31e746","slug":"district-pk-opposition-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में भी ‘पीके’ का विरोध शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में भी ‘पीके’ का विरोध शुरू
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 01 Jan 2015 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ का जिले में भी विरोध शुरू हो गया है। गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल में विरोध प्रदर्शन कर फिल्म निर्माता और आमिर खान का पुतला फूंका तथा फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।
बजरंगदल के जिला प्रभारी अनुज तिवारी और जिला संयोजक रंजीत वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मौजी नसीरुद्दीन मेमोरियल हाल के मैदान में पहुंचे यहां कार्यकर्ताओं ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की तथा कहा कि हिंदू धर्म को अपमानित करने वाली फिल्म को प्रदेश सरकार ने कर मुक्त कर दिया है। इससे इससे प्रदेश सरकार की हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता का पता चलता है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। बजरंग दल के शुभम त्रिपाठी ने कहा हिंदू समाज के लोग शांत बैठने वाले नहीं हैं। बजरंग दल इसका मुंहतोड़ जवाब देगा। नगर सह संयोजक उमेश सैनी ने कहा यदि दो दिन के अंदर शहर के सिनेमाघर से फिल्म नहीं हटाई गई तो बजरंग दल स्वयं सिनेमाघर में घुसकर फिल्म पर प्रतिबंध लगाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आकाश यादव, तुषार मिश्रा, अर्पित अवस्थी, अनुज वर्मा, विवेक वर्मा, अमन सत्यार्थी, ललित मोहन वर्मा, भानु वाजपेयी, दुर्गेश वाजपेयी, अभिषेक तिवारी, विशाल दीक्षित, विपिन वर्मा, आशुतोष पांडे, मनोज वर्मा और मुकेश जायसवाल सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल थे।