फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Panchayat chairman Bansheedhar Raj resigns

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज का इस्तीफा मंजूर

Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 28 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat chairman Bansheedhar Raj resigns
रिपोर्ट - फोटो : demo pics
डीएम बने जिला पंचायत के प्रशासक, कार्यभार संभाला
विज्ञापन

प्रशासनिक कमेटी के गठन की संभावनाएं क्षीण

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज का इस्तीफा स्वीकार करते हुए शासन ने डीएम को जिला पंचायत का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। बुधवार को डीएम आकाशदीप ने जिला पंचायत के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। प्रशासक नियुक्त होने से फिलहाल प्रशासनिक कमेटी के गठन की संभावनाएं क्षीण हो गई हैं। छह माह के अंदर जिला पंचायत का उपचुनाव कराकर नए अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। 
जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज ने 24 जून को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। डीएम ने यह त्यागपत्र शासन को भेज दिया था। प्रदेश शासन ने 27 जून को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। साथ ही जिला पंचायत के कार्यकाल के संचालन के लिए डीएम आकाशदीप को प्रशासक नियुक्त कर दिया। डीएम ने बुधवार को विधिवत प्रशासक का कार्यभार ग्रहण कर लिया। 
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज के इस्तीफे के बाद यह अनुमान लगाया जा रहा था कि नए अध्यक्ष के चुनाव तक जिला पंचायत के कामकाज का संचालन करने के लिए तीन सदस्यीय प्रशासनिक कमेटी का गठन किया जाएगा। शासन ने इस बार प्रशासनिक कमेटी गठित करने के बजाय डीएम को प्रशासक नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला पंचायत में छठी बार हुई प्रशासक की नियुक्ति
जिला पंचायत खीरी के इतिहास में अब तक छह बार प्रशासक की नियुक्ति हुई है। बीस डीएम प्रशासक के रूप में जिला पंचायत की बागडोर संभाल चुके हैं। आकाशदीप जिला पंचायत के प्रशासक बनने वाले इक्कीसवें डीएम हैं। जिला पंचायत खीरी में सबसे ज्यादा 12 साल तक प्रशासक रहने का रिकार्ड 1977 से 1989 के बीच का है। इस बीच सात डीएम जिला पंचायत के प्रशासक रहे।  
 
2005 के बाद कोई अध्यक्ष पूरा नहीं कर सका कार्यकाल
वर्ष 2000 से 2005 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहने वाली लीला देवी के बाद कोई अध्यक्ष अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया। उनके बाद अनीता गिरि का कार्यकाल 14 जनवरी 2006 से 20 जुलाई 2010 तक, अनूप कुमार वर्मा नौ अगस्त 2010 से 13 जनवरी 2011 तक, दमयंती किशोर का 14 जनवरी 11 से अक्टूबर 2012 तक, कमल पाल का चार फरवरी 2013 से 13 जनवरी 2016 तक और बंशीधर राज का कार्यकाल 14 जनवरी 2016 से 24 जून 2017 तक रहा। सबसे छोटा कार्यकाल अनूप कुमार वर्मा का कार्यकाल सिर्फ  पांच माह चार दिन का रहा।  

 
अब तक केवल एक बार बनी प्रशासनिक कमेटी 
खीरी जिला पंचायत के इतिहास में अब तक केवल एक बार प्रशासनिक कमेटी बनी। 16 अक्टूबर 2012 को तत्कालीन जिला पंचायत की तत्कालीन अध्यक्ष दमयंती किशोर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद तीन सदस्यीय प्रशासनिक कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में कमल पाल, जगदीश प्रसाद और राजेश कुमार यादव शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed