{"_id":"66a14185b92d72d5c4027b6b","slug":"district-magistrate-became-a-teacher-heard-the-words-from-the-children-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1006-125441-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शिक्षक बनीं जिलाधिकारी... बच्चों से सुने पहाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शिक्षक बनीं जिलाधिकारी... बच्चों से सुने पहाड़े
विज्ञापन
फोटो- परिषदीय स्कूल में बच्चे से ब्लैक बोर्ड पर लिखवाकर देखतीं जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने लखीमपुर ब्लॉक के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर न्यून अधिगम स्तर वाले नौनिहालों को कक्षा में आगे बैठाने और उपचारात्मक शिक्षण देकर उन्हें दक्ष बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों से पहाड़े सुने। हाथ साफ कर भोजन करने, उठने और सोने से पहले ब्रश करने के फायदे बताए। बीडीओ सदर को एक माह में भवन निर्माण को गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
डीएम ने बुधवार को संविलियन विद्यालय आधाचाट, पीएस चिमनी और यूपीएस पिपरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण कार्य की गुणवत्ता, शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, निशुल्क किताब-ड्रेस वितरण, आधार फीडिंग और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। डीएम ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व परिवार और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षकों को अभिभावकों से संपर्क कर छात्र उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए।
डीएम के संविलियन विद्यालय आधाचाट में निरीक्षण के दौरान सहायक शिक्षिका कल्पनाराज कक्षा पांच के बच्चों को गणित पढ़ा रही थीं। डीएम ने कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर बच्चों से जोड़-घटाने के सवाल पूछे। कक्षा चार की छात्रा सोनिका, अंजू, कक्षा छह की छात्रा रूपा से पुस्तक पढ़वाई। डीएम ने शिक्षण स्टाफ को निर्देश दिया कि बच्चों को गुणावत्तापरक शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल व रुचि के अनुसार जागरूक भी करें। निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए प्रवीण तिवारी, बीडीओ (सदर) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
-- -- -- -- --
डीएम ने छात्रा रागिनी का नेत्र परीक्षण कराने का दिया निर्देश
डीएम ने यूपीएस पिपरिया पहुंच कर पठन-पाठन की गुणवत्ता परखी। नेत्र विकार से ग्रसित कक्षा सातवीं की छात्रा रागिनी नेत्र जांच कराने के संदर्भ में सीएमओ को निर्देशित किया। कक्षा आठ के बच्चों से पुस्तक पढ़वाई। विद्यालय परिसर में हैंडपंप में गंदा पानी आने पर डीएम ने प्रधान पर नाराजगी जताई और यथाशीघ्र रिबोर कराने के निर्देश दिया।