फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District level International Yoga Day will start from Chhoti Kashi

Lakhimpur Kheri News: जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस छोटी काशी से होगा शुरू

Fri, 13 Jun 2025 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
District level International Yoga Day will start from Chhoti Kashi
गोला के ब्लॉक सभागार में योगाभ्यास करते कर्मचारी। योग प्रशिक्षक
गोला गोकर्णनाथ। जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह की शुरुआत छोटीकाशी से होगी। इसका शुभारंभ 15 जून को पौराणिक शिव मंदिर के निकट नीलकंठ मैदान से होगा। इसके लिए ब्लॉक सभागार में योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

मास्टर योग ट्रेनर और योग प्रशिक्षक शशिकांत दीक्षित ने कहा कि जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ शिव मंदिर गोला तीर्थ के पीछे नीलकंठ मैदान प्रांगण में 15 जून को सुबह 6:30 बजे से होगा। मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

आयोजन में नगर पालिका परिषद गोला गोकर्णनाथ, भारतीय योग संस्थान गोला, ब्रह्माकुमारी आध्यात्मिक संस्था, गायत्री परिवार, भारत विकास परिषद गोला, भारत विकास परिषद शाखा छोटी काशी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोटरी क्लब गोला, रोटरी क्लब सेंट्रल, लॉयंस क्लब गोला आदि समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों को सहभागिता के लिए आमंत्रित किया गया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी सर्वेश कुमार वर्मा, ललित वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, अनुज वर्मा, प्रियम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed