{"_id":"58139ae34f1c1b900dbc1d4c","slug":"district-hospital-receives-two-ac-hearse-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को दो एसी शव वाहन मिलने से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को दो एसी शव वाहन मिलने से राहत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 29 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
ac
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी शव वाहन चालकों की मनमानी पर लगेगी लगाम
अब किसी भी गरीब को जिला एवं महिला अस्पताल से अपनों के शव ले जाने के लिए न तो भीख मांगनी पड़ेगी और न ही हजारों रुपये खर्च करने पड़ेंगे। शासन ने इसके लिए जिला अस्पताल को दो एसी शव वाहन उपलब्ध करवा दिए हैं, जिससे जिला एवं महिला अस्पताल से पीड़ित के घर तक शव को भेजवाया जा सकेगा।
करीब दो माह पूर्व मितौली क्षेत्र निवासी एक युवक को गरीबी के चलते अपनी पुत्री के शव को घर ले जाने के लिए जिला अस्पताल के पास भीख मांगकर पैसों का बंदोबस्त करना पड़ा था। हालांकि इसके बाद भी कई लोगों को अपनों का शव मोटर साइकिल एवं कंधों पर ले जाना पड़ा। ऐसे कई मामले प्रकाश में आने के बाद मुख्यमंत्री ने सभी जिलों को एक-एक एसी शव वाहन दिए जाने का एलान किया था। हालांकि सूबे का सबसे बड़ा जिला होने के कारण लखीमपुर को दो एसी शव वाहन दिए गए हैं, जो शुक्रवार को जिला अस्पताल में आ भी गए और अब यह गरीबों को उनके घर तक शव ले जाने के लिए मुहैया कराए जा सकेंगे। सीएमएस डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि दो एसी शव वाहन आ चुके हैं, लेकिन ये वाहन किस स्थिति में किसको दिए जाएंगे, इसके बारे में दिशा निर्देश नहीं मिले हैं।