फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   District Hospital: Government will take the decision of shifting, report sent

जिला अस्पताल: शासन लेगा शिफ्टिंग का निर्णय, भेजी रिपोर्ट

Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
District Hospital: Government will take the decision of shifting, report sent
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल की शिफ्टिंग के मामले में डॉक्टरों की धड़कन दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों की मंशा है कि जिला अस्पताल को महिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए और महिला अस्पताल को ओयल के मोतीपुर में बने 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण हॉस्पिटल में। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल, दोनों ही सीएमएस ओयल नहीं जाना चाहते हैं। इसको लेकर खींचतान मची हुई है। फिलहाल सीएमओ की ओर से बनाई गई टीम ने डीएम के माध्यम से शासन को रिपोर्ट भेज दी है। अंतिम निर्णय शासन का होगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए जिला अस्पताल का पुराना भवन टूटना है। इसके लिए इसे दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है। डॉक्टरों की मंशा है कि जिला अस्पताल को महिला में और महिला को ओयल के 200 बेड के मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया जाए। मगर इस पर महिला अस्पताल की सीएमएस तैयार नहीं है। इनका कहना है कि भवन जिला अस्पताल का टूट रहा न कि हमारे अस्पताल का। ऐसे में जिला अस्पताल को महिला में और इसे ओयल ले जाना उचित नहीं है। जैसे जिला अस्पताल यहां आएगा वैसे ही वह ओयल भी जा सकता है।
विज्ञापन

जिला अस्प्ताल के लिए महिला अस्पताल में व्यवधान उत्पन्न करना उचित नहीं है। बेहतर यही होगा कि पूरा का पूरा जिला अस्पताल मोतीपुर चला जाए, क्योंकि मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनने में दो चार महीने नहीं बल्कि साल लगेंगे। ऐसे में मोतीपुर अस्पताल का नया भवन मरीज एवं अस्पताल स्टाफ के लिए सुविधाजनक साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed