फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Distribution of appointment letters to newly appointed 153 teachers

नवनियुक्त 153 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Distribution of appointment letters to newly appointed 153 teachers
दो शिक्षकों को राजधानी में मुख्यमंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
विज्ञापन

लखीमपुर खीर। बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित परिषदीय विद्यालयों में 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत शुक्रवार को तृतीय चरण में चयनित 153 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।
कलक्ट्रेट में डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया, सीडीओ अरविंद सिंह ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर की। इसमें लोक भवन लखनऊ में हुए नवनियुक्त अध्यापकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण हुआ।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने खीरी जिले के दो शिक्षकों ललिता वर्मा, शायदा बानो को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। डीएम अरविंद कुमार चौरसिया ने विद्यालयों को डिजिटल लर्निंग व डिजिटल क्लासों से जोड़ने और समर्पण भाव से काम करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए लक्ष्मी कांत पांडेय ने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण के तृतीय चरण में शुक्रवार को जिले के 153 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसमें 60 शिक्षकों को लखनऊ में और 93 शिक्षकों को कलक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र दिया गया। विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन कराई जाएगी। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने कहा कि पूरी ईमानदारी व प्रतिबद्धता के साथ अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन करें। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ओपी गुप्ता ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed