फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discussion on conservation of small cat species and human-wildlife conflict in Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में छोटी बिल्ली प्रजातियों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष पर मंथन

Thu, 16 Jul 2026 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Discussion on conservation of small cat species and human-wildlife conflict in Dudhwa
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में जैव विविधता संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की पहल के तहत बृहस्पतिवार को दुधवा पर्यटन परिसर में स्थानीय समुदाय के साथ परिचर्चा हुई। इसमें फिशिंग कैट, लेपर्ड कैट, जंगल कैट और रस्टी स्पॉटेड कैट के संरक्षण के साथ मानव-वन्यजीव संघर्ष कम करने की रणनीतियों पर मंथन किया गया। इसके लिए स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष जैसे संवेदनशील मुद्दे का प्रभावी समाधान स्थानीय समुदाय के सक्रिय सहयोग के बिना संभव नहीं है। बैठक में ग्रामीणों को इन प्रजातियों के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और उनसे सुझाव लिए गए, ताकि भविष्य में जैव विविधता को सुरक्षित रखते हुए संघर्ष को न्यूनतम किया जा सके।
विज्ञापन

यह पहल पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से यूएनडीपी और ग्लोबल टाइगर फोरम के सहयोग से संचालित जीईएफ-7 परियोजना का हिस्सा है। परियोजना अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लागू है। उत्तर प्रदेश में इसका प्रमुख केंद्र दुधवा टाइगर रिजर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed