फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discuss the state of the house is unknown

सूबे में चर्चा पर घर वाले अंजान

Tue, 05 May 2015 10:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 05 May 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
सुनहरे भविष्य के सपने साकार करने के लिए शार्टकट तलाशने वाले जिला खीरी के मुन्ना भाई को लेकर भले ही पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो, लेकिन उनके परिवार वाले इससे बेखबर हैं। जब समाचार पत्र से जुड़े लोगों ने धौरहरा के मगरौली गांव पहुंचकर आरोपी अन्नूलाल के परिवार वालों से इस बाबत पड़ताल शुरू की तो लगा कि खुद उसके परिवार वाले भी पूरे घटनाक्रम से अंजान हैं। वे यह तो जानते हैं कि उनका बेटा पढ़ाई कर रहा है, लेकिन किस विषय की इसकी तो उन्हें भी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया प्री मेडिकल/प्री डेंटल एंट्रेस टेस्ट में ब्लूटुथ के सहारे नैय्या पार लगाने के प्रयास में धरे गए धौरहरा क्षेत्र के मगरौली निवासी अन्नू लाल की खबर जब आम हुई तो अखबार वाले भी इस छोटे से गांव पहुंच गए। वहां पता चला कि सामान्य परिवार के पिता बहोरी लाल साहू के लड़के अन्नू में शुरू से ही आगे बढ़ने का जज्बा था। भाई भल्लतू साहू ने बताया कि उसे अपने छोटे भाई से बड़ी उम्मीदें हैं। वह प्रतियोगिताओं की तैयारी करता रहता है, लेकिन किस विषय की और कौन सी परीक्षा की तैयारी किस कोचिंग में करता है इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं, बल्कि उन्हें उम्मीद है कि भइया पढ़ाई में एक दिन जरूर नाम करिहैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed