फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Discuss the development and respect of activist

विकास पर चर्चा और समाजसेवियों का सम्मान

Tue, 20 Oct 2015 10:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 20 Oct 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Discuss the development and respect of activist
व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल रामनाईक ने पहुंचकर जहां उद्योगों के विकास पर चर्चा की, वहीं समाजसेवियों को सम्मानित भी किया। इससे पहले पुलिस लाइंस में भाजपा और विहिप नेताओं ने शहीद दरोगा मनोज मिश्रा की पत्नी शशि मिश्रा के साथ राज्यपाल से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शहर के प्रमोद पैलेस में हुए समारोह में राज्यपाल की मौजूदगी में प्रांतीय अध्यक्ष बनवारीलाल  कंछल ने दो चरणों में 25-25 व्यापारियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में  नगर अध्यक्ष श्यामकुमार तिवारी, महामंत्री अवधेश गुप्ता, नगर  कोषाध्यक्ष श्रीकिशन मित्तल, प्रतीक खन्ना, मनमीत सिंह राना समेत कई व्यापारी  शामिल थे। शपथ ग्रहण  समारोह संपन्न होने के बाद दूसरे चरण में व्यापार मंडल का जिला सम्मेलन हुआ। बैठक में पलिया, गोला, मैलानी समेत तमाम कस्बों से आए व्यापारियों ने बिजली, सड़क, खाद्य पदार्थों आदि का मुद्दा उठाया। दोनों विधायकों ने व्यापारियों को उनकी समस्याओं का जल्द निदान कराने का आश्वासन  दिया। सम्मेलन में प्रांतीय उपाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजय  अग्रवाल, महामंत्री अशोक गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्हें किया सम्मानित
समारोह में सामाजिक कार्यों में रुचि लेने वाले सुआगाड़ा की शिक्षिका पूर्णिमा मिश्रा को सम्मानित किया गया। पूर्णिमा ने बचपन संवारो फाउंडेशन के जरिए गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ा है। वहीं गोला के डॉ आशुतोष गुप्ता को सम्मानित किया गया। आशुतोष अमेरिका में अंतराष्ट्रीय गोष्ठी में भाग ले चुके हैं और सामाजिक कार्यों में विशेष दिलचस्पी लेते हैं। व्यापारी सियाराम  महेंद्रा को भी सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद दरोगा के मुद्दे पर
सीएम से बात करेंगे

व्यापार मंडल (कंछल गुट) के शपथ ग्रहण समारोह होने से पहले पुलिस लाइंस में शहीद दरोगा की पत्नी शशि के साथ भाजपा और विहिप नेताओं ने राज्यपाल रामनाईक से मुलाकात की और उन्हें अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। परिवारीजनों ने राज्यपाल को अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि एक दरोगा अपना फर्ज निभाते हुए शहीद हुआ लेकिन सरकार ने न तो अभी कोई सहायता दी और न ही उनकी सीबीआई जांच की मांग मान रही है। परिवारीजनों से मुलाकात में राज्यपाल ने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से बात करेंगे।
मंच पर ही भिड़े दो नेता, राज्यपाल बोले, मैं चला जाऊंगा
बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मेलन में मौजूद राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर के संबोधन की बारी आई तो उन्होंने कानून-व्यवस्था को ध्वस्त बताया और कहा कि प्रदेश में जंगलराज आ गया है। कहा कि बरेली में शहीद हुए दरोगा मनोज मिश्रा के घरवाले न्याय पाने के  लिए अनशन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुधि नहीं ले रही है। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी। इस पर मंच पर मौजूद व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने उन्हें टोक दिया। बनवारी लाल कंछल के टोकने पर जुगुल किशोर ने कहा कि वह उनको जानते हैं। उन्हें बोल लेने दें। नोकझोंक का माहौल देख, राज्यपाल ने धीरे से कहा, मैं उठकर चला जाऊंगा। इसके बाद दोनों लोग शांत हुए।
गोला के व्यापारियों ने सौंपा छोटी काशी का चित्र
गोला से आए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने छोटी काशी और भगवान शिव का चित्र राज्यपाल को सौंपा। इस मौके पर गोला नगर अध्यक्ष कैलाश चंद गुप।्ता, मंडल मंत्री गोपाल कृष्ण शुक्ला, जितेन्द्र कुमार गट्टानी, श्रवण माहेश्वरी, बालकृष्ण गुप्ता, अनुराग गुप्ता सहित करीब 20 लोग मौजूद रहे।
व्यापारियों का योगदान अहम
लखीमपुर खीरी।
राज्यपाल रामनाईक ने देश और प्रदेश के विकास में व्यापारियों के योगदान को अहम बताया। कहा कि देश में 70 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थों का आयात किया जाता है। जब वह पेट्रोलियम मंत्री थे, तब उन्होंने ऊर्जा का श्रोत तलाशा। राज्यपाल ने कहा कि एथनॉल से बिजली पैदा कर काफी हद तक ऊर्जा जरूरतों को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। यहां कृषि मुख्य उत्पादन है। इसलिए जरूरी है कि कृषि को उद्योगों से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यहां गन्ना आय का मुख्य श्रोत है। महाराष्ट्र भी गन्ना बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन वहां गन्ने की उन्नति खेती की ब्रांडिंग हुई है। यहां भी गन्ने की उन्नत खेती करने की जरूरत है।

उतना काम यूपी में करें तो बदल जाएगी तस्वीर
राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि मैं महाराष्ट्र से हूं और यूपी के तमाम लोग उनके संपर्क में हैं। राज्यपाल ने कहा कि यूपी और बिहार के करीब 25 फीसदी लोग मुंबई में झुग्गी-झोपड़ियों में रहकर लगातार काम कर रहे हैं। अगर सभी लोग मुंबई के बजाए यूपी में आकर काम करें तो यहां की भी तस्वीर बदल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed