{"_id":"6853e0732c6c2149b10c3f4c","slug":"disabled-people-got-battery-operated-tricycles-in-lakhimpur-kheri-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिव्यांगजनों को बांटीं बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मंत्री बोले- दिव्यांगों में होती हैं दिव्य शक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिव्यांगजनों को बांटीं बैटरी चलित ट्राई साइकिल, मंत्री बोले- दिव्यांगों में होती हैं दिव्य शक्तियां
Thu, 19 Jun 2025 03:33 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 19 Jun 2025 03:33 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि जो दिव्यांगजन होते हैं उनमें दिव्य शक्तियां भी होती हैं। वह अपने आपको किसी प्रकार से कमजोर न समझें।
विज्ञापन
दिव्यांगजन से बात करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा बीआरसी केंद्र परिसर में बृहस्पतिवार को 'एडिप' (एडीआईपी) योजना के तहत दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल सहित अन्य उपकरण मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने वितरित किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने धौरहरा, रमियाबेहड़, ईसानगर विकास खंड के कुल 973 लाभार्थियों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व श्रवण यंत्र समेत अन्य उपकरण वितरित किए। उन्होंने कहा कि जो दिव्यांगजन होते हैं उनमें दिव्य शक्तियां भी होती हैं। वह अपने आपको किसी प्रकार से कमजोर न समझें। इस मौके पर विधायक धौरहरा विनोद शंकर अवस्थी, सीडीओ अभिषेक कुमार, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार आदित्य विशाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सीट और बैनर से सपा सांसद का नाम गायब
दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण कार्यक्रम में जब धौरहरा के सपा सांसद आनंद भदौरिया पहुंचे। वहां उनकी सीट और बैनर से उनका नाम गायब था। इस पर उन्होंने टीस व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे प्रयास से दिव्यांग जनों को उपकरण मिल रहे हैं। भले ही लोग हमारे मंच पर भी नाम न छपवाएं, लेकिन जनता के दिलों में आनंद भदौरिया का नाम छपा है। उनके साथ सपा नेता मुन्ना यादव, उत्तम वर्मा, मनीष शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, आनंद पटेल, यज्ञप्रताप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन