फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dirction of dm

अब गुरुजी को बनानी होगी ‘सामान्य डायरी’

Fri, 12 Dec 2014 12:01 AM IST
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)
बिजुआ (लखीमपुर खीरी) Updated Fri, 12 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
सालों से स्कूलों में चल रही शिक्षक डायरी अब विदा लेने वाली है।
विज्ञापन

इस डायरी की जगह शिक्षकों को एक सामान्य डायरी रखनी होगी।  नए साल की शुरुआत से इसे लागू किया जाएगा।  इसे शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक समेत सभी एबीआरसी और एनपीआरसी को भी रखना होगा।
बाजार में बिक रहीं सामान्य डायरी में पहले के कुछ पेजों पर शिक्षकों को अपने व साथी कर्मचारियों के बारे में उनकी शिक्षा, जन्मतिथि, ज्वाइंनिंग डेट समेत पूरी डिटेल रखनी होगी। यही नही स्कूल में मौजूद संसाधन, छात्र संख्या, एमडीएम की पूरी जानकारी और रसोइयों का ब्योरा भी दर्ज करना होगा।
बीएसए डॉ. ओपी राय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर इसे पहली जनवरी से हर हाल में लागू करने का आदेश दिया है।
गुरुजी अगर बीआरसी, एनपीआरसी या फिर बैंक जाएंगे तो स्कूल में दर्ज होने वाले रिकार्ड के अलावा अपनी डायरी में इसे भी लिखना होगा, साथ ही स्कूल में क्या पढ़ाया, इसे भी दर्ज करना होगा। स्कूल के समय कहीं भी अगर गुरुजी को जाना है तो डायरी साथ रखनी होगी।  
इसके अलावा करीब 20 पन्नों पर गुरुजी को सामान्य ज्ञान के सवालों को दर्ज करना होगा।
बीईओ अनुराग कुमार मिश्रा ने बिजुआ और कुंभी ब्लाक के एबीआरसी के साथ बैठक कर पहली जनवरी से इसे लागू करने के आदेश दे दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed