फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   DIOS honored the meritorious students by giving them bicycles

Lakhimpur Kheri News: डीआईओएस ने मेधावियों को साइकिल देकर किया सम्मानित

Sun, 17 Aug 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 17 Aug 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
DIOS honored the meritorious students by giving them bicycles
बेहजम। विकास खंड बेहजम के कन्हैया इंटर कालेज के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर ऑपरेशन सिंदूर के मंचन के साथ अन्य भव्य कार्यक्रम किए। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने इस कार्यक्रम की सराहना की। यहां उन्होंने हाईस्कूल और इंटर के मेधावी बच्चों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

डीआईओएस ने विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। हाईस्कूल में जिले की सातवीं रैंक लाने वाले लक्ष्य मिश्र और इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली अंशिका मिश्रा दोनों सगे भाई बहन हैं। उनको डीआईओएस ने साइकिलें देकर सम्मानित किया। अन्य विद्यार्थियों को डीआईओएस ने कलाई घड़ी और अलार्म घड़ी देकर समय के सदुपयोग के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंधक अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य अतुल जायसवाल, खुशीराम जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर वर्मा, पूनम जायसवाल, नवनीत तिवारी और रमेश चंद्र वर्मा सहित समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed