फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dilapidated building of women hospital is a danger for patients

Lakhimpur Kheri News: महिला अस्पताल की जर्जर इमारत मरीजों के लिए खतरा

Sat, 13 Sep 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dilapidated building of women hospital is a danger for patients
जिला महिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं प्रसूताएं। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर का महिला अस्पताल इन दिनों बदहाली का शिकार है। इमारत की दीवारों में दरारें पड़ चुकी हैं। छत से प्लास्टर झड़ने लगा है। जगह-जगह सीलन और छतों से टपकते पानी से गर्भवती महिलाओं के लिए खतरे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




जिला महिला अस्पताल में सैकड़ों मरीज व नवजात इलाज के लिए आते हैं, लेकिन जर्जर भवन मरीजों और उनके परिजनों के लिए खतरे का कारण बन गया है। इमरजेंसी से लेकर वार्ड तक भवन की हालत काफी जर्जर हो गई है। इमारत काफी पुरानी होने की वजह से यहां बने वार्ड काफी जर्जर हालत में हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान मुख्य गेट पर जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं अल्ट्रासाउंड कक्ष के सामने व इमरजेंसी के पास छत से पानी टपकने लगता है। वहीं इसके अलावा अल्ट्रासाउंड व ओपीडी में बेंच कम होने के कारण प्रसूताओं को इलाज व जांच के लिए जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन










सुरक्षा के मानकों में भी फेल है जिला महिला अस्पताल

जिला महिला अस्पताल में सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों का आना-जाना लगा रहता है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी यह अस्पताल मानकों पर खरा नहीं उतर रहा है। ऐसे में यदि यहां कोई अप्रिय घटना घट जाए तो ऐसे में मरीजों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि अस्पताल प्रशासन सुरक्षा के लिए फायर सिलिंडर लगवाने का दंभ भरता है, लेकिन अस्पताल से निकलने के लिए सिर्फ एक ही गेट होने से यहां खतरा बढ़ जाता है।





औसतन ओपीडी - 300-400

बेड की क्षमता - 60

अल्ट्रासाउंड - 60-70







अल्ट्रासाउंड के लिए मिली नई रेडियोलॉजिस्ट

जिला महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी काफी समय से थी। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. डीके पुष्कर को जिला महिला अस्पताल का भी चार्ज दिया गया था। हालांकि बीते करीब 20 दिन पहले रेडियोलॉजिस्ट के पद पर डॉ. दलजीत कौर को तैनात कर दिया गया। इससे प्रसूताओं को अब आराम हो गया है।








शहर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में कुछ कार्य शेष है। जल्द ही जिला महिला अस्पताल को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इससे मरीजों को दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. वाणी गुप्ता, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज

जिला महिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं प्रसूताएं। संवाद

जिला महिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं प्रसूताएं। संवाद

जिला महिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं प्रसूताएं। संवाद

जिला महिला अस्पताल में फर्श पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करतीं प्रसूताएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed