{"_id":"657a0280c382aac5a70c3e64","slug":"difficulty-in-breathing-another-child-died-on-wednesday-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-11009-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सांस लेने में दिक्कत, बुधवार को एक और बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सांस लेने में दिक्कत, बुधवार को एक और बच्चे की मौत
विज्ञापन
ओयल। सर्दी का सितम अब जानलेवा होने लगा है। मंगलवार को 11 साल के बच्चे की मौत के बाद बुधवार को दस महीने के एक और बच्चे की सांस लेने में दिक्कत होने की वजह से मौत हो गई। जिला अस्पताल में भर्ती बच्चों में सांस लेने की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई है।
बुधवार को ग्राम सिरसौरा थाना धौरहरा निवासी रवि अमन दस माह के पुत्र छोटू को सांस लेने में अधिक परेशानी होने के चलते सुबह उसे भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान करीब दो बजे उसकी मौत हो गई। बच्चों के वार्ड में ढखेरवा निवासी अनिल कुमार की नौ वर्षीय पुत्री पलक श्रीवास्तव को पेट में पानी, बुखार सहित कई बीमारियां हैं। शारदानगर के रिंकू के साढ़े तीन साल के पुत्र अंकित को बुखार, जनपद सीतापुर के थाना हरगांव क्षेत्र के संदीप कुमार की छह माह की पुत्री रुचिका को निमोनिया, पंडितपुरवा के अनिल कुमार की आठ वर्षीय कोमल के पेट में पानी व कस्बा ओयल निवासी महबूब के छह वर्षीय पुत्र हैदर को पीलिया की शिकायत होने के चलते भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जबकि पीआईसीयू में बुखार के चलते इमातीपाल के साढ़े पांच वर्षीय पुत्र उमम को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
निमोनिया पीड़ित था बच्चा, परिजन देर से लाए अस्पताल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरपी वर्मा का कहना है कि चलते छोटू पिछले कई दिनों से बीमार था। बुधवार को परिजन उसे बेहोशी ही हालत में जिला अस्पताल लेकर आए थे। बहुत कोशिश की गई मगर दोपहर में उसकी मौत हो गई। इससे पहले मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती 11 वर्षीय बालक रजनीश की भी सांस में दिक्कत होने से मौत हो गई थी।