फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhaurahra police officer removed, Bijua outpost in-charge Chetan Tomar present on line

Lakhimpur Kheri News: धौरहरा कोतवाल हटाए गए, बिजुआ चौकी इंचार्ज चेतन तोमर लाइन हाजिर

Sat, 10 Aug 2024 11:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Dhaurahra police officer removed, Bijua outpost in-charge Chetan Tomar present on line
लखीमपुर खीरी। विधायक की शिकायत के बाद धौरहरा कोतवाल को हटा दिया गया है। भीरा थाना क्षेत्र की बिजुआ चौकी के गांव रणा बाजार में छुट्टा पशुओं को भगाने के विवाद में हुए दोहरे हत्याकांड में भीरा थानाध्यक्ष पर कार्रवाई के करीब एक सप्ताह बाद चौकी प्रभारी चेतन तोमर को भी लाइन का रास्ता दिखा दिया गया। घटना के समय तो अधिकारियों ने चौकी प्रभारी को अभयदान दे दिया था।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी चेतन तोमर पर कार्रवाई न होना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। शनिवार देर रात जारी हुई तबादला सूची में एसपी ने बिजुआ चौकी प्रभारी चेतन तोमर सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाया है। उधर, धौरहरा कोतवाल को भी स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने धौरहरा कोतवाल दिनेश सिंह से जान का खतरा बताया था। प्रभारी मंत्री से शिकायत की थी। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने प्रभारी निरीक्षक निघासन सुरेश कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक धौरहरा बनाया। दिनेश कुमार सिंह को धौरहरा से निघासन, महिला निरीक्षक शकुंतला उपाध्याय को परिवार परामर्श केंद्र के अलावा महिला संबंधी हेल्प डेस्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा साधना यादव को प्रभारी चौकी कस्बा खीरी, लाल बहादुर मिश्रा प्रभारी चौकी प्रभारी को पुलिस लाइन गैर जनपद, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह को प्रभारी चौकी बिजुआ, आरक्षी शरद शुक्ला को पुलिस लाइन से सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी सत्यप्रकाश को स्वॉट टीम, आरक्षी अरुण कुमार, विकास यादव व विकास चौहान को स्वॉट टीम भेजा गया है। वहीं स्वॉट टीम से आरक्षी देवेंद्र को थाना मैगलगंज, अजीत यादव को पलिया, रजनीश सिंह को खीरी, आनन्द प्रताप सिंह को थाना फूलबेहड़, तुषार कुमार व विक्रांत चौधरी को थाना पढुआ, ललित चौधरी सहित प्रवेंद्र कुमार को थाना संपूर्णानगर का भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed