फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bareilly News: Farmer strike for 75 hours from today for the dismissal of Minister Ajay Teni

Bareilly News : मंत्री अजय टेनी की बर्खास्तगी के लिए किसानों का 75 घंटे का धरना आज से, पुलिस सतर्क

Thu, 18 Aug 2022 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2022 02:22 AM IST
सार

Bareilly News : भाकियू टिकैत गुट समेत अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार से राजापुर मंडी में अपनी मांगों के समर्थन में 75 घंटे तक धरना देंगे। आंदोलन में राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे।आंदोलन को लेकर बुधवार से ही मंडी में किसानों का आना शुरू हो गया।

विज्ञापन
Bareilly News: Farmer strike for 75 hours from today for the dismissal of Minister Ajay Teni
पंजाब से चला किसानों का जत्था। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR

विस्तार

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। भाकियू टिकैत गुट समेत अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार से राजापुर मंडी में अपनी मांगों के समर्थन में 75 घंटे तक धरना देंगे। आंदोलन में राकेश टिकैत भी हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन


आंदोलन को लेकर बुधवार से ही मंडी में किसानों का आना शुरू हो गया। इसके चलते सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संजीव सुमन व एएसपी एके सिंह ने मंडी स्थल का दौरा किया और पीएसी व आरएएफ को सचेत रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भाकियू (टिकैत) के यूपी और उत्तराखंड प्रभारी बलजिंदर सिंह मान ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बृहस्पतिवार से किसान मंडी परिसर में 75 घंटे तक धरना देंगे। उन्होंने तिकुनिया हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। इसलिए उन्हें आंदोलन के लिए विवश होना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में वे आठ सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठेंगे। उन्होंने कहा कि तिकुनिया हिंसा मामले में सरकार ने उनसे जो वादा किया था उसे पूरा नहीं किया है। इस संबंध में जिला प्रशासन ने पीड़त परिवार को न तो नौकरी दी और न ही कोई मुआवजा। उन्होंने जेल में बंद चार किसानों को भी रिहा करने की मांग की।

कहा कि, संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 31 किसान संगठन के लोग यहां पहुंच रहे हैं, जिसमें यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा से किसान बसों, ट्रेनों और ट्रैक्टर ट्रॉली से मंडी परिसर पहुंच रहे हैं। बताया कि 21 अगस्त तक यहीं लंगर चलेगा और किसान यहीं डटे रहेंगे।


उधर, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संजीव सुमन ने भी धरनास्थल का दौरा किया और संबंधितों को दिशा निर्देश दिए। मामले में एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मंडी में यथास्थित काम चलेगा। धरने की इजाजत दो टिनशेड में दी गई है। किसी तरह का कोई रुट डायवर्जन नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed