फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dharna given to free the temple premises from occupation

Lakhimpur Kheri News: मंदिर परिसर को कब्जा मुक्त कराने के लिए दिया धरना

Tue, 01 Jul 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 01 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dharna given to free the temple premises from occupation
फरधान। कस्बा फरधान में बने एक पुराने शिव मंदिर के चारों ओर कब्जा मुक्त कराने के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार के आश्वासन के के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन

कस्बे के चौराहे पर एक पुराना शिव मंदिर है। इसके आसपास कई लोगों ने पक्का निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया है। कई सालों से बंद पड़ा है। इसकी जानकारी होने पर बजरंग दल के नेता राघव हिंदू अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और वहां धरने पर बैठ गए। सूचना होने पर नायब तहसीलदार आलोक कुमार मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि इसके सरकारी दस्तावेज देखकर जांच कराने के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद सभी कार्य कर्ता मान गए। राघव हिन्दू ने बताया मंदिर तक जाने वाले रास्ते को साफ कर लिया गया। मंदिर की सफाई की जा चुकी है। सावन महीने से ही इस मंदिर में पूजा पाठ शुरू करा दिया जाएगा। शासन से इसे जल्द निस्तारण करने की भी कोशिश की जाएगी। इस मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ता राघव हिन्दू, तुषार त्रिवेदी, अमन, राज प्रताप सिंह, शरद सिंह, पवन कुमार, शिवा मिश्रा, समेत दर्जनों बजरंग दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed