फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dhaba owner consumes poison due to monetary dispute

Lakhimpur Kheri News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में ढाबा मालिक ने खाया जहर

Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 04 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dhaba owner consumes poison due to monetary dispute
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बस्तौला तिराहे पर स्थित विष्णु ढाबा के मालिक विष्णु कश्यप ने सोमवार को विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि घटना से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर कुछ लोगों पर पैसे लेकर वापस न करने का आरोप लगाया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बिजुआ सीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रामनगर कलां निवासी सोनू पुत्र राम कुमार ने थाना भीरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके भाई विशाल कुमार उर्फ विष्णु के होटल पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और 7.45 लाख रुपये भी हड़प लिए। रुपये मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, जिससे उनका भाई दुकान पर नहीं जा पा रहा है। पीड़ित ने वीडियो साक्ष्य होने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विषाक्त पदार्थ खाने का वीडियो वायरल होने के बाद नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी गोला रमेशचंद्र तिवारी, भीरा थाना प्रभारी रोहित दुबे और चौकी प्रभारी बिजुआ सुशील तिवारी सीएचसी पहुंचे और विष्णु की स्थिति की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने उनके बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीरा थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया पैसे के लेनदेन से जुड़ा है। एक पक्ष की तहरीर मिली है और वायरल वीडियो सहित सभी आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed