फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dggamar vehicles contracted bus owners rallied in protest

डग्गामार वाहनों के विरोध में अनुबंधित बस मालिक लामबंद

Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर  खीरी। Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dggamar vehicles contracted bus owners rallied in protest
बस - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शन कर दिया धरना, आज से नहीं चलाएंगे बसें
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों के खिलाफ लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिक लामबंद हो रहे हैं। डिपो में दूसरे दिन धरने पर बैठे बस मालिकों ने प्रदर्शन किया और शुक्रवार से बस संचालन ठप करने का एलान किया।

डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को डिपो में धरना शुरू किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर बुधवार से डिपो में धरना शुरू किया था और मांगें माने जाने पर बसों का संचालन बंद करने का चेतावनी दी थी। हालांकि बस मालिकों की मांग को लेकर एआरएम ने एआरटीओ से वार्ता की थी। बताते हैं कि इस पर एआरटीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज बस मालिकों ने शुक्रवार से अपनी बसों का संचालन बंद करने का एलान किया है और इससे संबंधित ज्ञापन एआरएम को सौंप दिया है। इस मौके पर उज्जवल बाजपेई, ओमकार वर्मा, बृज किशोर, अखिलेश कुमार, जमुना प्रसाद सहित कई अनुबंधित बस मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed