{"_id":"586501b54f1c1b445ceebea4","slug":"dggamar-vehicles-contracted-bus-owners-rallied-in-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहनों के विरोध में अनुबंधित बस मालिक लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डग्गामार वाहनों के विरोध में अनुबंधित बस मालिक लामबंद
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 29 Dec 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदर्शन कर दिया धरना, आज से नहीं चलाएंगे बसें
डग्गामार वाहनों के खिलाफ लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिक लामबंद हो रहे हैं। डिपो में दूसरे दिन धरने पर बैठे बस मालिकों ने प्रदर्शन किया और शुक्रवार से बस संचालन ठप करने का एलान किया।
डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर बस ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को डिपो में धरना शुरू किया था, जो गुरुवार को भी जारी रहा। पदाधिकारियों ने डग्गामार वाहनों पर रोक लगाए जाने की मांग को लेकर बुधवार से डिपो में धरना शुरू किया था और मांगें माने जाने पर बसों का संचालन बंद करने का चेतावनी दी थी। हालांकि बस मालिकों की मांग को लेकर एआरएम ने एआरटीओ से वार्ता की थी। बताते हैं कि इस पर एआरटीओ ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई न किए जाने से नाराज बस मालिकों ने शुक्रवार से अपनी बसों का संचालन बंद करने का एलान किया है और इससे संबंधित ज्ञापन एआरएम को सौंप दिया है। इस मौके पर उज्जवल बाजपेई, ओमकार वर्मा, बृज किशोर, अखिलेश कुमार, जमुना प्रसाद सहित कई अनुबंधित बस मालिक मौजूद रहे।