फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Dewan fire brigade went on a rampage

दमकल विभाग के दीवान ने मचाया उत्पात

Wed, 26 Aug 2015 12:19 AM IST
निघासन।
निघासन। Updated Wed, 26 Aug 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
Dewan fire brigade went on a rampage
दमकल विभाग में तैनात नशे में धुत एक सिपाही की बावर्दी रासलीला को लोग भुला भी नहीं पाए थे कि  गांव प्रीतमपुरवा स्थित दमकल विभाग में तैनात एक दीवान ने नशे में धुत होकर जमकर उत्पात मचाया। एसपी अरविंद सेन के आदेश पर पहुंचे हल्का दरोगा ताज मोहम्मद उसे थाने ले आए।
विज्ञापन

चर्चा है कि गांव प्रीतम पुरवा स्थित दमकल विभाग में तैनात एक दीवान ने मंगलवार की सुबह जमकर शराब पी। उसके बाद वह कच्छा बनियान में आफिस के बाहर जा बैठा। पहले उसने ड्यूटी पर तैनात होमगार्डों को गालियां दी। उसके बाद वह गालियां बकते हुए गल्ला गोदाम तक पहुंच गया। वहां मृतक रमाशंकर पांडे के परिवार वाले रो रहे थे। वहां मौजूद कई लोगों ने उस दीवान को जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और वह शराब के नशे में वहीं डांस करने लगा।  डांस करते हुए देखकर राशन लेने आए कोटेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह से लोग उसको पकड़कर आफिस लेकर आए। इसी बीच किसी ने एसपी को सूचना दे दी। एसपी के आदेश पर मौके पर हल्का दरोगा ताज मोहम्मद आ गए। उन्होंने भी दीवान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। नाराज दारोगा दीवान को थाने लेकर चले आए। ग्रामीणों का आरोप है कि वह आए दिन शराब पीकर लोगों को परेशान करता है। उधर दीवान ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन


सूचना मिली थी। मौके पर दरोगा को एसओ ने भेजा था। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आरोपी दीवान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  -अरविंद सेन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed