फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   devotees of West Bengal bus overturned on highway in Lakhimpur Kheri

Road Accident: अयोध्या जा रहे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं की बस हाईवे से खेत में पलटी, 20 से अधिक घायल

Sat, 09 Sep 2023 01:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 01:17 PM IST
सार

बस में सवार सभी श्रद्धालु पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। जंगबहादुर गंज में इनकी बस हाईवे से खेत में पलट गई। हादसे में 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
devotees of West Bengal bus overturned on highway in Lakhimpur Kheri
हाईवे से खेत में पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी निजी बस लखनऊ-बरेली हाईवे पर शनिवार की सुबह जंगबहादुर गंज के करीब पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को शाहजहांपुर भेजा गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक निजी बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। जंगबहादुर गंज में बाईपास के अल्लीपुर मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में पार की हर बाधा: आकाश के इश्क में बरेली की इकरा बन गई प्रीति, नाबालिग रहते घर छोड़ा तो सजा भी काटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

हादसे का पता चला तो राहगीर और पड़ोसी गांव के लोग जमा हो गए। घायलों को बस से बाहर निकाला गया और आननफानन अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी अवनीश कुमार व सीओ अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों को शाहजहांपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed