फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devotees of Bhole will pass through uprooted stones and gravel roads

Lakhimpur Kheri News: उखड़े पत्थर और बजरी वाली राहों से गुजरेंगे भोले के भक्त

Sun, 02 Jul 2023 11:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Devotees of Bhole will pass through uprooted stones and gravel roads
कीचड़ युक्त गोला रोड
लखीमपुर खीरी। भगवान भोलेनाथ की आराधना करने निकले कांवड़ियों को राजापुर से छाउछ चौराहे तक जगह-जगह पत्थर और बजरी वाली राहों से गुजरना होगा। सड़क पर खड़े होकर सवारी भरने वाले वाहन भी आस्था का रास्ता रोकेंगे। सड़कों का अतिक्रमण भी बाधा बनेगा। यह हाल तब है, जब सावन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

मंगलवार से सावन की शुरुआत हो रही है। भगवान शिव का पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालु गोला गोकर्णनाथ जाने की तैयारियों में जुट गए हैं। कांवड़ लेकर छोटी काशी जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी सभी इंतजाम कर लिए हैं, लेकिन प्रशासन की व्यवस्थाएं अभी अधूरी हैं। रास्तों में जगह-जगह गड्ढे हैं। पत्थर और बजरी उखड़ी पड़ी है। रविवार को धौरहरा-गोला रोड की राजापुर से छाउछ तक कई स्थानों पर पत्थर और बजरी उखड़ी दिखी। अगर समय रहते सड़कों को दुरुस्त न किया गया तो कांवड़ियों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी सड़क से छोटी काशी जाएंगे कई जिलों के कांवड़िये
धौरहरा-गोला रोड से गोंडा, बहराइच समेत धौरहरा, खमरिया व अन्य स्थानों के श्रद्धालु गोला यानी छोटी काशी पहुंचेंगे। सीतापुर, झरेखापुर, हरगांव व अन्य स्थानों से आने वाले कांवड़िये भी एलआरपी चौराहे के पास से इसी रोड से गोला जाएंगे। सीतापुर जिले के कुछ कांवड़िये कस्ता होकर गोला पहुंंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजापुर क्रॉसिंग, ओवरब्रिज की शुरूआत में उखड़ी है सड़क
राजापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास सड़क उखड़ी है। कांवड़िये पत्थर और बजरी वाले पथ से गुजरेंगे। थोड़ा आगे बढ़ने पर ओवरब्रिज की शुरूआत में भी सड़क खराब है। डायवर्जन के पास सड़क टूटी हुई है। रविवार की दोपहर गुरुमुख सिंह की बाइक इसी जगह पर पलट गई। गुरुमुख को काफी चोट आई। पड़ोसी दुकानदारों ने बताया कि सड़क खराब होने से बाद दिन बाइक सवार चोटिल हो रहे हैं।


बेतरतीब खड़े वाहनों से आधी रह जाती है सड़क
एलआरपी चौराहे के पास भी ओवरब्रिज निर्माण हो रहा है। यहां पर चौकी के समीप ही सवारी वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं। निर्माण और वाहनों की वजह से सड़क आधी रह जाती है। सड़क पर खड़े वाहन कांवड़ियों की राह में रोड़ा बनेंगे। चौराहे के पास वाले ओवरब्रिज की शुरूआत में भी सड़क खराब है। पत्थर और बजरी वाला रास्ता अब तक सही नहीं कराया गया है। छाउछ चौराहे से पहले भी कई स्थानों पर सड़क में गड्डे हैं।

कीचड़ युक्त गोला रोड

कीचड़ युक्त गोला रोड

कीचड़ युक्त गोला रोड

कीचड़ युक्त गोला रोड

कीचड़ युक्त गोला रोड

कीचड़ युक्त गोला रोड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed