{"_id":"6aa985c16456d1d9140be146","slug":"devotees-danced-in-devotion-to-ganpati-auspicious-songs-echoed-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-185086-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गणपति की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे मंगल गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गणपति की भक्ति में झूमे श्रद्धालु, गूंजे मंगल गीत
Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज में बप्पा की आराधना करते श्रद्धालु। संवाद
बांकेगंज/धौरहरा/भीखमपुर। गणेश उत्सव के दौरान विभिन्न स्थानों पर गणपति बप्पा के दरबार सजे हैं। मंदिरों और पूजा-पंडालों में सुबह-शाम आरती, भजन-कीर्तन और पूजन-अर्चन हो रहा है। श्रद्धालु भक्तिभाव से शामिल होकर भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और शांति की कामना कर रहे हैं।
बांकेगंज के बांकेश्वर महादेव मंदिर के पूजा पंडाल में मंगलवार को गणपति बप्पा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती हुई। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रामेश्वर दयाल अग्रवाल, राजेंद्र-नीरू अग्रवाल, मोहित-सुमन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, सेवादार सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
धौरहरा क्षेत्र के कफारा और जटपुरवा गांव में सोमवार को गणेश उत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम हुए। गणपति प्रतिमाओं के समक्ष पूजन-अर्चन और हवन के बाद भजन-कीर्तन हुआ। भजनों की धुन पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। गणपति बप्पा के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
भीखमपुर कस्बे के कोठार स्थित शिव मंदिर और काली मंदिर में गणपति महाराज का दरबार सजा है। सुबह-शाम दर्शन और आरती के लिए भक्त पहुंच रहे हैं। पं. अतुल कुमार दीक्षित दोनों मंदिरों में रोज गणपति के भजनों के साथ पूजा और आरती करा रहे हैं। मंगलवार को राजेंद्र पांडे, विदनेश शुक्ला, राजीव पांडे, अभिषेक पांडे, अंकित श्रीवास्तव और आशीष त्रिवेदी समेत सैकड़ों श्रद्धालु पूजा में शामिल हुए। संवाद