फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Devi Mandir submerged in the river due to erosion of Sharda river in Lakhimpur kheri

Video: उफान पर बह रही शारदा के कटान का कहर, देखते ही देखते नदी में समा गया देवी का मंदिर

Mon, 15 Jul 2024 08:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2024 08:18 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र में सोमवार को सुबह बेलहा सिकटिहा स्थित देवी स्थान शारदा नदी में समा गया। कटान होने से यहां स्थित मंदिर नदी में समा गया। मंदिर कटने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन
Devi Mandir submerged in the river due to erosion of Sharda river in Lakhimpur kheri
नदी में समाया देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जनपद में शारदा नदी में भले ही जलस्तर ज्यादा नहीं बढ़ रहा है, लेकिन नदी के भूमि कटान करने के रौद्र रूप को देख ग्रामीणों में दहशत बढ़ गई है। बिजुआ इलाके में सोमवार को चार घंटे में बेलहा सिकटिहा गांव के पास देवी मंदिर नदी में समा गया। इसे देखकर ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन


शारदा नदी बेलहा सिकटिहा गांव से मात्र दस मीटर दूर ही रह गई है। शारदा नदी ने पिछले साल की तरह भूमि कटान शुरू कर दिया है, अगर यही हाल रहा तो सोमवार रात तक नदी गांव का कटान शुरू कर देगी। ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें दौड़ गईं हैं। नेपाली राम ने बताया कि गांव के पूरब में रहने वाले ग्रामीण अपना सामान निकालने लगे हैं। पता नहीं कि नदी किस समय गांव का कटान शुरू कर दे।
विज्ञापन


पिछले साल 100 एकड़ भूमि का हुआ था कटान 
पिछले साल भी बेलहा सिकटिहा में नदी ने लगभग 100 एकड़ कृषि भूमि का कटान किया था। इस बार लगता है कि गांव ही नहीं बचेगा। अक्सर कटान सितंबर और अक्टूबर में होता था, लेकिन इस बार जुलाई में ही कटान शुरू हो गया है। सितंबर और अक्टूबर में क्या हाल होगा, यह सोचकर ग्रामीणों में दहशत और फैल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान स्थल पर कोई भी अधिकारी नहीं पहुंचा है। कटान पीड़ित अधिकारियों के पहुंचने की बाट जोह रहे हैं। एसडीएम गोला विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि लेखपाल अभी बझेड़ा में बाढ़ राहत किटें बंटवा रहे हैं। उनको मौके पर जाने के लिए कह दिया है। वे स्वयं मौके पर जाकर देखेंगे ओर आवश्यक उपाय कराएंगे।

बाढ़ में कटी पुलिया बनाने का काम शुरू
शारदा नदी की बाढ़ से पलिया-भीरा के बीच अतरिया के आगे रेलवे ट्रैक कट जाने से पलिया-भीरा राजमार्ग पर निर्माणाधीन पुलिया कट गई और पानी तेज बहाव में बहने लगा। इस कारण आठ दिन से इस रूट पर यातायात ठप है। सोमवार से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से हाईवे 731 पर कटी पुलिया के पास मरम्मत का काम शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed