{"_id":"66bcfdb8f191049cfd0da194","slug":"development-work-will-be-done-in-singhahi-town-with-rs-15-crores-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-127081-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 15 करोड़ से कराए जाएंगे सिंगाही कस्बे में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 15 करोड़ से कराए जाएंगे सिंगाही कस्बे में विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
निघासन/सिंगाही। नगर पंचायत सिंगाही की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। इसमें ऑफिस निर्माण, दर्शक दीर्घा, मैरिज हाल, सड़क और नाला निर्माण सहित विकास कार्यों के करीब 15 करोड़ के प्रस्ताव शामिल हैं।
एसडीएम अधिशासी अधिकारी राजीव निगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिपिक अखिलेश अवस्थी ने आय-व्यय का ब्यौरा पढ़कर सुनाया। चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना से नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण, दर्शक दीर्घा में आठ कमरे व बैठने के लिए स्टेप्स और बाजार हट का निर्माण, वाल्मीकि अंत्येष्टि स्थल, वार्ड-चार में मैरिज हाल निर्माण, दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण के प्रस्ताव पारित हुए।
साथ ही एक करोड़ 99 लाख की लागत से स्ट्रीट लाइट, एक करोड़ 99 लाख की लागत से नगरीय पेयजल योजना से वार्डों में पाइप लाइन, बस स्टैंड पर ऑटो स्टैंड का निर्माण, वार्डों में रेडियम बोर्ड, वार्ड नं 13 व 7 में शौचालय का निर्माण, मेन बाजार में इंटरलॉकिंग और सड़क के निर्माण के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन
इसके अलावा मैरिज हॉल में फुल एसी, नगर पंचायत का ऑनलाइन टैक्स, फॉगिंग मशीन चौराहे पर एलईडी, तिरंगा लगाने के प्रस्ताव भी हुए। बैठक में चेयरमैन मोहम्मद कय्यूम व एसडीएम/अधिशासी अधिकारी ने सभी सभासदों को तिरंगा फहराने के लिए झंडा वितरण किए। इस दौरान सभासद रामनरेश गुप्ता, ध्रुव कुमार, नरेंद्र गुप्ता, राहुल गुप्ता, आफाक हुसैन, प्रभात शुक्ला, सूरज कनौजिया, सलाउद्दीन अंसारी सहित समस्त सभासद मौजूद रहे।