{"_id":"57712fc34f1c1bc77379b67d","slug":"development-is-not-angry-chief-resigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य नहीं होने पर नाराज प्रधान का इस्तीफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य नहीं होने पर नाराज प्रधान का इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो निघासन।
Updated Mon, 27 Jun 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
इस्तीफा
- फोटो : अमर उजाला
आईडी जनरेट न होने के कारण प्रधानों में आक्रोश
बीडीओ ने इस्तीफा लेने से कर दिया इंकार
चुनाव के बाद से विकास कार्यों का एस्टीमेट न बनने से नाराज मोतीपुर के प्रधान ने बीडीओ को इस्तीफा सौंप दिया। बीडीओ ने इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया। इधर, एडीओ पंचायत पर आईडी जनरेट न करने से प्रधानों में आक्रोश पनपता जा रहा है।
मोतीपुर प्रधान केडी वर्मा ने बताया कि प्रधानीके चुनाव के बाद से गांवों में विकास का पहिया नहीं घूमा है। आरोप है कि आईडी जनरेट करने के लिए एडीओ पंचायत के पास ग्राम पंचायतों के एस्टीमेट, कार्ययोजना आदि करीब एक माह पहले जमा कराई थी। आरोप है कि एडीओ पंचायत की लापरवाही के चलते आईडी जनरेट नहीं हुई हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। चौथे वित्त आयोग की धनराशि प्रधानों के खाते में पड़ी है। आईडी न बनने के कारण विकास के लिए आए रुपयों का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि जब प्रधान ने इसकी शिकायत फोन पर एडीओ पंचायत से की तो वह नाराज हो गए। सोमवार दोपहर प्रधान इस्तीफा देने के लिए एडीओ पंचायत के पास पहुंचे। एडीओ पंचायत के न मिलने पर वह इस्तीफा लेकर बीडीओ के पास गए। बीडीओ ने इस्तीफा लेने से इंकार कर दिया।
खैरहनी प्रधान संतोष कुमार तथा बनवीरपुर प्रधान रामभोली ने भी एडीओ पंचायत पर कार्ययोजना को मंजूर करने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
उधर एडीओ पंचायत ने कार्य की अधिकता के कारण आईडी न बनाने की बात कही है। उन्होंने अभद्रता का आरोप निराधार बताया है।
लापरवाही बरतने पर हो चुका है
एडीओ पंचायत का स्थानांतरण
विकास कार्यों के एस्टीमेट और आईडी न बनाने के कारण लापरवाही बरतने पर ग्राम प्रधानों ने एडीओ पंचायत का विरोध किया था। मामला तूल पकड़ने पर एडीओ पंचायत का स्थानांतरण लखीमपुर कर दिया गया था। उनके स्थान पर एडीओ पंचायत आकाश अवस्थी को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विकास कार्यों की फाइल जमा हैं और आईडी जनरेट नहीं हो रही हैं। तो मामले की जांच कराई जाएगी। ग्राम प्रधान का इस्तीफा एडीओ पंचायत या डीपीआरओ ही ले सकता है। यह मेरे कार्य क्षेत्र के बाहर है।
-तेजवंत सिंह, बीडीओ