फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Development falters due to bad roads

Lakhimpur Kheri News: खस्ताहाल सड़कों से लड़खड़ा रहा विकास

Sat, 01 Nov 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 01 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Development falters due to bad roads
कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद
मितौली। क्षेत्र के खस्ताहाल मार्गों पर विकास लड़खड़ा रहा है। राहगीर आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


कल्लुआ मोती से पटसार गांव होते हुए बाबा टेढ़े नाथ धाम जाने वाला मार्ग तथा चुरईपुरवा चौराहे से शिवपुरी तक का रास्ता बेहद जर्जर हो चुका है। जगह-जगह उभरे गड्ढे और उखड़ी बजरी इसकी पहचान बन चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इन सड़कों से दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आवाजाही करते हैं। वहीं, किसान भी गन्ना लेकर अजवापुर शुगर फैक्टरी तक इसी मार्ग से जाते हैं।

इन्हीं जर्जर मार्ग से मितौली ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक लोग पहुंचते हैं। इन मार्ग का उपयोग शिवपुरी, कैमटागुल्ली, चंदीपुर, रामपुर रामदास, अहिरी, मुहब्बतनगर, देवरी, पिपरिया, मेंहदी, बंगला, रावनखुर्द, कल्लुआमोती, मुरादपुरा, सुहेला, ओलरापुर, मझिया, पटना सहित दर्जनों गांवों के लोग करते हैं।
विज्ञापन

------------------
मैं चुरईपुरवा चौराहे पर जन सेवा केंद्र चलाता हूं। प्रतिदिन इस मार्ग से आना-जाना होता है। सड़क पर गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल होता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। - परशुराम, रामपुर निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

गांव से तहसील व अन्य कार्यालय आने व जाने में बहुत दिक्कत होती है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। वर्षों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई है। अधिकारी सिर्फ आश्वासन देते हैं। - सत्यपाल यादव, पटसार निवासी
-------------
खराब सड़क से फैक्टरी तक गन्ना ले जाने में दिक्कतें होती हैं। सावन माह में हजारों कांविड़ये इसी मार्ग से बाबा टेढ़ेनाथ धाम जाते हैं। सड़क संकरी है। असुरक्षा रहती है।
- रविंद्र कुमार, पूर्व प्रधान पटसार निवासी
--------------
सड़क की स्थिति ऐसी है कि बरसात में पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। पैदल चलना भी दुश्वार हो जाता है। क्षेत्रवािसयों की मांग पर सुनवाई नहीं हो रही।
- दीपक सिंह, मझिया निवासी
-----------------------
वर्जन...

यह दोनों मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नहीं आते हैं। एक मार्ग जिला पंचायत व एक मार्ग किसी अन्य विभाग का है। - विमलेश कुमार वर्मा, जेई, लोनिवि
----------
ये दोनों मार्ग जिला पंचायत के अंतर्गत आते हैं। मैंने पत्र लिखकर मरम्मत कराए जाने की मांग की है। जल्द ही दोनों मार्ग सही करवाए जाएंगे।
- जुगुल किशोर, भाजपा नेता पूर्व सांसद
---
बारिश खत्म होने के बाद कुछ सड़कों का निर्माण शुरू होना है। चुरईपुरवा चौराहे से शिवपुरी व कल्लुआमोती से पटसार गांव वाले मार्ग के बारे में पता कराते हैं कि ये इसमें शामिल हैं या नहीं। अगर इसमें ये शामिल नहीं होंगी तो एस्टीमेट बनाकर निर्माण कराया जाएगा।


-जागन सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

कल्लुआ मोती से बाबा टेढ़े नाथ धाम को जाने वाला जर्जर मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed