{"_id":"6990895f7aa4f94252bde8b3408e8f5c","slug":"detainees-held-in-prison-for-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों के विकास के लिए कारागार में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों के विकास के लिए कारागार में हुई बैठक
लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 23 Jan 2016 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंदियों के विकास के लिए शनिवार को कारागार में जिला जज भगवान देव मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें त्रैमासिक बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला जज ने निर्देश दिया कि बंदियों को मुख्य धारा से जोड़कर उनका विकास कराया जाए। ताकि कारागार से छूटने के बाद वह फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।
बैठक में जिला जज ने बंदियों का शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए एक शिक्षक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया। वहीं महिला बैरक में एक पाकशाला बनाने को भी कहा। इस दौरान मौजूद कृषि अधिकारियों को कारागार में गोष्ठी आयोजित कर बंदियों को कृषि संबंधी जानकारी देने को भी कहा गया। त्रैमासिक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज ने जेल अधिकारियों से भी बंदियों के विकास के लिए तय प्रारूपों पर चर्चा की और आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ नितीश कुमार, एसपी अखिलेश चौरसिया, एडीएम एसपी सिंह, डीडीओ अनिल कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह, जेल अधीक्षक विनोद कुमार समेत तमाम अधिकारी मौजूद थे।